विधवा बेटी विवाह योजना: गरीब विधवाओं को उनकी बेटियों की शादी के लिए दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विधवा बेटी विवाह योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से विधवाओं की पुत्री के विवाह के समय सरकार द्वारा अधिकतम 30,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी|
दिल्ली विधवा बेटी शादी योजना के माध्यम से अधिकतम दो पुत्री की शादी को संपन्न करने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाएगी| यह सहायता राशि सरकार द्वारा एक ही किस्त में दी जाएगी| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसी अनाथ लड़की के विवाह के लिए उसके अभिभावकों, जिसमें गृह/ संस्थाएं या पालक माता-पिता शामिल है|
विधवा बेटी विवाह योजना से जुड़ी जानकारी जैसे पात्रता, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की जानकारी आप हमारे इस लेख में देख सकते हैं| इसके लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े| जिससे आप आसानी से इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Widow Daughter Marriage Scheme 2026 Highlights
| Article Name | Vidhwa Beti Vivah Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Widow Daughter Marriage Scheme |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Online |
| Official Website | https://edistrict.delhigovt.nic.in/ |
Delhi Vidhwa Beti Shadi Yojana Eligibility (पात्रता)
विधवा बेटी शादी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है| इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-
- योजना का लाभ अधिकतम दो पुत्री के विवाह के लिए दिया जाएगा|
- आवेदन की तारीख से पहले दिल्ली में कम से कम 5 वर्ष का निवास होना चाहिए|
- सभी स्रोतों को मिलाकर (किराया, बचत और निवेश पर ब्याज/ लाभांश, खेत की कमाई, संपत्ति बिक्री आय आदि सहित) आवेदक की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम होनी चाहिए|
- आवेदक के पास आधार नंबर होना चाहिए|
- जिस पुत्री के विवाह के लिए वित्तीय सहायता ली जा रही है| वह विवाह की तारीख पर व्यस्क होनी चाहिए मतलब उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- विवाह संपन्न होने की तिथि से पहले या उसके बाद 60 दिनों के अंदर आवेदन करना होगा|
- आवेदक को केंद्र सरकार से कोई पेंशन न मिल रही हो|
- इसी उद्देश्य के लिए आवेदक को उपराज्यपाल या मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से कोई सहायता प्राप्त नहीं होनी चाहिए|
- आवेदक के पास केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली के किसी भी बैंक में एकल संचालित खाता होना चाहिए और वह खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए|
दिल्ली विधवा बेटी विवाह योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
विधवा बेटी विवाह योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है जिनकी जरूरत आपको आवेदन के समय पड़ सकती है :-
- अगर अनाथ लड़की इस योजना के तहत अपने विवाह के लिए आवेदन करना चाहती है तो आवेदक के रूप में अनाथ लड़की का आधार कार्ड होना चाहिए|
- यदि विधवा इस योजना के अंतर्गत अपनी पुत्री के विवाह के लिए आवेदन करना चाहती है तो आवेदक के रूप में विधवा का आधार कार्ड होना जरूरी है और जिस लड़की का विवाह हो रहा है उसका आधार कार्ड वैकल्पिक है|
- पहचान प्रमाण पत्र (मतदाता पहचान पत्र, जब एक कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट, बीमा पॉलिसी दस्तावेज, बिजली बिल/ पानी बिल/ टेलीफोन बिल/ गैस कनेक्शन रिसीद आदि में से कोई एक दस्तावेज)|
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी|
- अगर दिल्ली में जारी किया गया हो तो जाति प्रमाण पत्र|
- संपत्ति दस्तावेज|
- संबंधित सार्वजनिक/ निजी क्षेत्र की कंपनी/ प्रतिष्ठित कंपनी का सेवा पहचान पत्र|
- अन्य कोई ऐसा दस्तावेज जो यह दर्शाता हो कि आप दिल्ली में कम से कम 5 वर्षों से रह रहे हैं|
Also Read :-
- Sarkari Yojana 2026 | सरकारी योजना 2026
- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट | Ayushman Bharat Yojana List
- कौशल विकास योजना | Kaushal Vikas Yojana
Vidhwa Beti Shadi Yojana Online Apply | Vidhwa Beti Vivah Yojana Registration
दिल्ली विधवा बेटी शादी योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिससे स्टेप्स को समझ कर आप आसानी से अपना आवेदन कर सकते हैं :-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के आधिकारिक पोर्टल https://edistrict.delhigovt.nic.in/ पर जाना होगा|

- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको Apply Service पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाई भी गया है|
- अब इसके बाद आपके पास Citizen Login Form वाला एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको नीचे दिए गए Register बटन पर क्लिक करना होगा|

- इसके बाद आपके पास Citizen Registration Form वाला एक पेज खुलेगा| इसमें आपको सबसे पहले Select Document Type में Aadhaar Card सेलेक्ट करना होगा|
- उसके बाद नीचे दिए गए बॉक्स में अपना आधार नंबर भरें तथा उसके बाद नीचे दिए गया कैप्चा कोड भरे|
- इसके बाद नीचे दिए गए बॉक्स में टिक लगाए और नीचे दिए गए Continue बटन पर क्लिक करें|
- पंजीकरण पूरा करने के बाद अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें|
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें|
- उसके बाद आपके पास ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाले विभागों की लिस्ट खुल जाएगी|
- इसमें आपको महिला एवं बाल विकास का चयन करना होगा|
- इसके बाद अपनी योजना का चयन करें|
- अब आपको आपको बुनियादी/ व्यक्तिगत विवरण फार्म की जांच करें और जारी रखें पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपके पास योजना का फॉर्म ओपन हो जाएगा| एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी सही भरे और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
- इसके बाद अपना फोटोग्राफ अपलोड करें|
- उसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा| वह दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें|
- इस प्रकार आप विधवा बेटी विवाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
- अधिक जानकारी के लिए आप विधवा बेटी विवाह योजना दिशा निर्देश भी देख सकते हैं|
- आप इस योजना का स्व घोषणा पत्र डाउनलोड भी कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Vidhwa Beti Shadi Yojana 2026 FAQ
दिल्ली 30 हजार रुपए वाली योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से विधवाओं की पुत्री के विवाह के समय सरकार द्वारा अधिकतम 30,000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है|
क्या विधवा बेटी विवाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
जी हां, इस योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|