Aam Aadmi Bima Yojana: बीमा और छात्रवृत्ति का लाभ, इन्हें मिलेगा योजना का लाभ


Aam Aadmi Bima Yojana 2026: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग द्वारा आम आदमी बीमा योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 18 से 59 वर्ष की आयु वाले भूमिहीन मजदूरो को बीमा और छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

महाराष्ट्र आम आदमी बीमा योजना का लाभ उठने के लिए प्रत्येक सदस्य के लिए 200 रुपए का वार्षिक प्रीमियम रखा गया है जिसमें 50% प्रीमियम राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा सब्सिडीकृत किया जाता है| यह योजना सभी श्रेणियां के लाभार्थियों को कवर करती है| इस योजना के द्वारा बीमा तथा शैक्षिक छात्रवृत्ति के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाती है| 

Aam Aadmi Bima Yojana Maharashtra 2026 Highlights

Article NameMaharashtra Aam Aadmi Bima Yojana 2026
Sarkari Yojana NameAam Aadmi Bima Yojana
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://sjsa.maharashtra.gov.in/
MH Aam Aadmi Bima Yojana 2026 Overview

Maharashtra Aam Aadmi Bima Yojana Benefits (लाभ)

  • अंतिम तिथि से पहले प्राकृतिक मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को 30,000 रुपए की राशि देय होगी|
  • दुर्घटना के कारण आकस्मिक मृत्यु होने की स्थिति में नामांकित नागरिक को 75,000 रुपए की राशि देय होगी|
  • दुर्घटना के कारण स्थाई पूर्ण विकलांगता की स्थिति में नामांकित व्यक्ति को 75,000 रुपए की राशि देय होगी|
  • दुर्घटना के कारण दो आंखें या दो अंगों की हानि होने की स्थिति में 75,000 रुपए की राशि देय होगी|
  • अगर दुर्घटना के कारण एक आंख या एक अंग की हानि होती है तो 37,500 रुपए की राशि देय होगी|
  • 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बीमा धारक के बच्चों को छात्रवृत्ति के रूप में 100 रुपए प्रति माह की राशि दी जाती है|
  • यह छात्रवृत्ति राशि प्रत्येक परिवार के अधिकतम दो बच्चों के लिए उपलब्ध है|

Aam Aadmi Bima Yojana Eligibility (पात्रता)

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ देने के लिए आवेदक ग्रामीण क्षेत्र में रहता होना चाहिए|
  • आवेदक एक भूमिहीन मजदूर होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के परिवार के पास कोई कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा यदि आवेदकअन्य किसी सामान बीमा योजना के अंतर्गत कवर नहीं होगा|

आम आदमी बीमा योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण पत्र|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • पता प्रमाण पत्र|
  • कोई भी भूमि नहीं है तो भूमिहीनता का प्रमाण पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
  • आवेदन पत्र|
  • दस्तावेज स्वयं सत्यापित होनी चाहिए|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Also read :-

Maharashtra Aam Aadmi Bima Yojana Apply

महाराष्ट्र आम आदमी बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आवेदक को कलेक्टर/ तहसीलदार/ तलाथी के कार्यालय जाना होगा|
  • उसके बाद वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी लेनी होगी|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक करें| आवेदन पत्र भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र पर आवेदक की तस्वीर लगाए|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • अगर जरूरी हो तो अपने दस्तावेजों का स्वयं सत्यापन करें|
  • इसके बाद अपना फॉर्म संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • उसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और यदि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको योजना का लाभ दे दिया जाएगा|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Maharashtra Aam Aadmi Bima Yojana 2026 FAQ

  1. Maharashtra Aam Aadmi Bima Yojana Kya Hai?

    इस योजना के माध्यम से 18 से 59 वर्ष की आयु वाले भूमिहीन मजदूरो को बीमा और छात्रवृत्ति राशि का लाभ प्रदान किया जाता है|

  2. महाराष्ट्र आम आदमी बीमा योजना का प्रीमियम कितना है?

    इस योजना के द्वारा प्रत्येक सदस्य के लिए 200 रुपए का वार्षिक प्रीमियम रखा गया है जिसमें 50% प्रीमियम राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा सब्सिडीकृत किया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment