Kisan Credit Card Yojana: कम ब्याज दर पर 3 लाख रुपए तक का लोन, ऐसे मिलेगा लाभ


Kisan Credit Card Yojana: सरकार द्वारा किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड पर करवाया जाता है| इस बार के बजट में इस क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़ा दी गई है| इस कार्ड की लिमिट 3 लाख तक होती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों को सूदखोरों के जंजाल से मुक्त करवाने तथा खेती-बाड़ी के लिए सस्ती ब्याज दर पर पैसा मुहैया करवाने के लिए शुरू की गई है| इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके किसान बीज, खाद, यूरिया, कीटनाशक जैसी चीज खरीद सकता है| इसमें किसानों को केवल 4 फीसदी ब्याज ही देना पड़ता है| इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा ब्याज में 1.5 फीसदी की छूट दी जाती है|

Kisan Credit Card Yojana Highlights

Article NameKisan Credit Card Yojana 2026
Sarkari Yojana NameKisan Credit Card Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://www.pib.gov.in/
Kisan Credit Card Yojana 2026 Overview

Kisan Credit Card Yojana Eligibility (पात्रता)

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • बटाई पर खेती करने वाले किसान इस योजना पर लाभ उठा सकते हैं|
  • जो किसान अपनी भूमि पर खेती कर रहे हैं वह भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है|
  • किसानों के सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप (JLG)

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • पहचान प्रमाण पत्र|
  • पता प्रमाण पत्र|
  • रिवेन्यू विभाग द्वारा प्रमाणित जमीन के कागज|
  • फसल का ब्योरा|
  • आवेदन पत्र की कॉपी|
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • 2 या 3 लाख से अधिक लोन की स्थिति में सिक्योरिटी डॉक्यूमेंट|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Also Read :-

Kisan Credit Card Yojana Apply Online

किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप्स बताई गई है जिसके द्वारा आप यह पता कर सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उस बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है जिस बैंक में आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं|
  • उदाहरण के लिए मान लीजिए आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) को चुनते हैं तो सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल https://sbi.bank.in/ पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपको कृषि और ग्रामीण पर क्लिक करना होगा| आपको किसान क्रेडिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • उसके बाद आपको यहां पर Kisan Credit Card Yojana Application Form मिलेगा| उसे डाउनलोड करने के बाद आपको उसका प्रिंट आउट लेना होगा|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक हो रहे हैं और उसके बाद अपने जरूरी दस्तावेजों को साथ में जोड़ें|
  • इसके बाद बैंक में जाकर संबंधी अधिकारी के पास अपना आवेदन पत्र जमा करवा दे|
  • अगर आप चाहे तो सीधे बैंक में जाकर भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं हालांकि कुछ बैंक ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन भी देते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Kisan Credit Card Yojana 2026 FAQ

  1. Kisan Credit Card Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा किसानों को सूदखोरों के जंजाल से मुक्त करवाने तथा खेती-बाड़ी के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाया जाता है|

  2. किसान क्रेडिट कार्ड योजना में कितने रुपए तक का लोन मिल सकता है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थी 3 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment