Old Age & Destitute Pension Yojana: 3,000 रुपए की मासिक पेंशन, इन्हें मिलेगा लाभ


Old Age & Destitute Pension Yojana: सरकार द्वारा वृद्ध नागरिकों/ विधवाओं/ परित्यक्त महिलाओं, और विवाहित महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए मासिक पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि वित्तीय सहायता के माध्यम से नागरिकों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया जाए जिससे उन्हें अपने व्यक्तिगत छोटे-मोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहना पड़े|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

पांडिचेरी वृद्धावस्था और निराश्रित पेंशन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,500 से लेकर ₹3,000 तक की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| पेंशन राशि नागरिकों की आयु सीमा पर निर्भर करती है| उम्र के हिसाब से उन्हें पेंशन राशि प्रदान की जाती है|

Old Age & Destitute Pension Yojana Puducherry Highlights

Article NamePuducherry Old Age & Destitute Pension Yojana 2026
Sarkari Yojana NameOld Age & Destitute Pension Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://wcd.py.gov.in/
Old Age & Destitute Pension Yojana 2026 Overview

Old Age & Destitute Pension Yojana Benefits (लाभ)

  • 60 वर्ष और उससे कम आयु वाले वृद्ध नागरिकों, निराश्रित महिलाओं, विधवाओं और ट्रांसजेंडर को ₹1,500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
  • इसके साथ ही जिन वृद्ध नागरिकों, ट्रांसजेंडर, विधवा और निराश्रित महिलाओं की आयु 60 वर्ष से लेकर 79 वर्ष तक है| उन्हें ₹2,000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
  • जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है उन्हें 3,000 रुपए प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|

Puducherry Old Age & Destitute Pension Yojana Eligibility (पात्रता)

पांडिचेरी वृद्धावस्था और निराश्रित पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी चाहिए| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए वृद्ध पुरुषों और महिलाओं की आयु कम से कम 55 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • इसके साथ ही विधवाओं के लिए आयु सीमा 18 वर्ष या उससे अधिक है|
  • अगर परित्यक्त महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो वह पिछले 7 वर्षों से लगातार वीरान होनी चाहिए|
  • इसके साथ ही 40 वर्ष या उससे अधिक आयु वाली अविवाहित महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं|
  • 21 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले ट्रांसजेंडर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
  • वार्षिक आय 75 हजार रुपए या उससे कम होनी चाहिए|

पुडुचेरी वृद्धावस्था और निराश्रित पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण पत्र|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
  • निवास प्रमाण पत्र|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र या फिर जन्म प्रमाण पत्र की प्रमाणित कॉपी|
  • पहचान पत्र/ राशन कार्ड की सत्यापित कॉपी|
  • आधार कार्ड की कॉपी|
  • बैंक खाता पासबुक की कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • विधवा होने की स्थिति में पति की मृत्यु प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी|
  • अविवाहित होने की स्थिति में परिशिष्ट ll में शपथ प्रमाण पत्र|
  • ट्रांसजेंडर होने की स्थिति में 40 वर्ष या उससे अधिक आयु का प्रमाण पत्र तथा चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया चिकित्सा प्रमाण पत्र|
  • परित्यक्त महिलाओं के मामले में एमएलए और और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से प्रमाण पत्र कि व्यक्ति लगातार सात वर्षों से परित्यक्त है तथा परिशिष्ट l में एक शपथ प्रमाण पत्र|

Old Age & Destitute Pension Yojana Apply Process

वृद्धावस्था और निराश्रित पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए पुडुचेरी के नागरिकों को उप निदेशक (सामाजिक रक्षा), वृद्धावस्था पेंशन अनुभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग पुडुचेरी के कार्यालय जाना होगा|
  • कराईकल के नागरिकों को बाल विकास परियोजना अधिकारी कराईकल के कार्यालय जाना होगा|
  • माहे/ यानम के नागरिकों को  कल्याण अधिकारी माहे/ यानम के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र भरकर जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें और अपना आवेदन पत्र संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Puducherry Old Age & Destitute Pension Yojana 2026 FAQ

  1. Puducherry Old Age & Destitute Pension Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा वृद्ध नागरिकों/ विधवाओं/ परित्यक्त महिलाओं, और विवाहित महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. पुडुचेरी वृद्धावस्था और निराश्रित पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के द्वारा 60 वर्ष या उससे कम आयु वाले लाभार्थियों को ₹1,500, 60 वर्ष से लेकर 79 वर्ष तक के नागरिकों के लिए 2,000 रुपए तथा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले लाभार्थियों के लिए 3,000 रुपए की मासिक पेंशन दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment