Mukhyamantri Yuba Yogayog Yojana: स्मार्टफोन खरीदने के लिए 5,000 रुपए की सहायता राशि


Mukhyamantri Yuba Yogayog Yojana: सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री युवा योगायोग योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें पर जुड़ी दुनिया के लाभों का लाभ उठाने में मदद करना है| इस योजना के द्वारा त्रिपुरा में सरकारी संस्थानों में अंतिम वर्ष की स्नातक डिग्री हासिल करने वाले पात्र छात्रों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

त्रिपुरा मुख्यमंत्री युवा योगायोग योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए ₹5000 की सहायता राशि या फिर स्मार्टफोन लागत दोनों मैं से जो भी कम हो प्रदान किया जाता है| यह सहायता राशि लाभार्थियों को सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Mukhyamantri Yuba Yogayog Yojana Tripura Highlights

Article NameTripura Mukhyamantri Yuba Yogayog Yojana 2026
Sarkari Yojana NameMukhyamantri Yuba Yogayog Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://bms.tripura.gov.in/
Mukhyamantri Yuba Yogayog Yojana 2026 Overview

Tripura Mukhyamantri Yuba Yogayog Yojana Eligibility (पात्रता)

त्रिपुरा मुख्यमंत्री युवा योगायोग योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक त्रिपुरा का निवासी होना चाहिए इसके साथ ही वह त्रिपुरा राशन कार्ड में पंजीकृत होना चाहिए|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर उसने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के दौरान अंतिम वर्ष का स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम पूरा किया होगा|
  • यह पाठ्यक्रम वह त्रिपुरा के किसी भी सरकारी कॉलेज/ संस्थान/ विश्वविद्यालय से कर सकता है|
  • इस योजना का लाभ केवल उन्ही छात्रों पर मिलेगा जिन्होंने मोबाइल 1 जुलाई 2022 या उसके बाद खरीदा होगा|
  • योजना का लाभ तभी दिया जाएगा अगर मोबाइल आवेदक या उसके माता-पिता के नाम पर खरीदा गया होगा|

त्रिपुरा मुख्यमंत्री युवा योगायोग योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • मोबाइल फोन का वैलिड जीएसटी इन्वॉयस (Valid GST Invoice)
  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (अधिकतम 2 MB तक)
  • पीडीएफ के प्रारूप में अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर मार्कशीट (अधिकतम 2 MB तक)
  • राशन कार्ड की कॉपी पीडीएफ के प्रारूप में (अधिकतम 2 MB तक)
  • बैंक खाता पासबुक के पहले पेज की फोटो कॉपी पीडीएफ के प्रारूप में (अधिकतम 2 MB तक)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Yuba Yogayog Yojana Apply Online

त्रिपुरा मुख्यमंत्री युवा योगायोग योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको त्रिपुरा लाभार्थी प्रबंधन प्रणाली के आधिकारिक पोर्टल https://bms.tripura.gov.in/ पर जाना होगा|
Mukhyamantri Yuba Yogayog Yojana Apply Online
Mukhyamantri Yuba Yogayog Yojana Apply Online
  • इसके बाद आपको Citizen Login वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
  • उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से लॉगिन करना होगा|
Mukhyamantri Yuba Yogayog Yojana Online Registration
Mukhyamantri Yuba Yogayog Yojana Online Registration
  • अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर नहीं है तो आप Register Here पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं|
  • लॉगिन करने के बाद आपको लाभार्थी योजनाएं पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद लिस्ट में आपको मुख्यमंत्री युवा योगायोग योजना को ढूंढना होगा और फिर उसके सामने दिख रहे हैं नामांकन करें के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा| उसके बाद परिवार के सदस्यों की सूची में अपना नाम चुने तथा व्यक्तिगत तथा पता विवरण भरें|
  • उसके बाद अपना बैंक खाता विवरण करें तथा उसके बाद अपनी जिंदगी दस्तावेज अपलोड करें|
  • इसके बाद अंत में अपना फॉर्म सबमिट कर दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं| 

Tripura Mukhyamantri Yuba Yogayog Yojana 2026 FAQ

  1. Tripura Mukhyamantri Yuba Yogayog Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा त्रिपुरा में सरकारी संस्थानों में अंतिम वर्ष की स्नातक डिग्री हासिल करने वाले पात्र छात्रों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है|

  2. त्रिपुरा मुख्यमंत्री युवा योगायोग योजना के द्वारा मोबाइल खरीदने के लिए कितने रुपए मिलते हैं?

    इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को मोबाइल खरीदने के लिए अधिकतम 5,000 रुपए या मोबाइल की कीमत दोनों मैं से जो भी कम हो दिया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment