Marriage Gift Scheme: विवाह के लिए 20,000 रुपए की वित्तीय सहायता, इन्हें मिलेगा लाभ


Marriage Gift Scheme: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक एलइटीएंडएफ विभाग द्वारा विवाह उपहार योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत अविवाहित महिला श्रमिकों और पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है| इस योजना के माध्यम से उनकी शादी के अवसर पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

आंध्र प्रदेश विवाह उपहार योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विवाह के लिए ₹20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है| जिससे कि उन परिवारों के वित्तीय बोझ को कम किया जा सके| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Marriage Gift Scheme Andhra Pradesh Highlights

Article NameAndhra Pradesh Marriage Gift Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMarriage Gift Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://apbocwwb.ap.gov.in/
AP Marriage Gift Scheme 2026 Overview

Andhra Pradesh Marriage Gift Scheme Eligibility (पात्रता)

आंध्र प्रदेश विवाह उपहार योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनीं जरूरी है| इस  योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

निर्माण श्रमिकों की बेटियों के लिए पात्रता

  • शादी के समय बेटी की उम्र कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • एक निर्माण श्रमिक अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए इस योजना का लाभ ले सकता है|

स्वयं महिला निर्माण श्रमिकों के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिक एक महिला होनी चाहिए|
  • निर्माण श्रमिक महिला अविवाहित होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिक महिला को आंध्र प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए|

आंध्र प्रदेश विवाह उपहार योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास दुल्हन और बीओसी कार्यकर्ता का आधार कार्ड होना चाहिए|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • आंध्र प्रदेश अनिवार्य विवाह पंजीकरण अधिनियम 2002/ वक्फ बोर्ड/ चर्च/ पंचायत सचिव के तहत विवाह रजिस्टार द्वारा जारी किया गया विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र|
  • शादी का निमंत्रण पत्र|
  • विवाह की तस्वीर|
  • दुल्हन के बैंक खाते के पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम/ खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Marriage Gift Scheme Apply Process

आंध्र प्रदेश विवाह उपहार योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय जाना होगा
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र सहायक श्रम अधिकारी/ सहायक श्रम आयुक्त के पास जमा करवा दें|
  • कृपया इस बात का खास ध्यान रखें कि आवेदन विवाह के 6 महीने के अंदर प्रस्तुत किया जाना चाहिए|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

AP Marriage Gift Scheme 2026 FAQ

  1. AP Marriage Gift Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पंजीकृत अविवाहित महिला श्रमिकों और पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. आंध्र प्रदेश विवाह उपहार योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विवाह के लिए 20,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment