Rythu Bima Scheme: 5 लाख प्रति पात्र किसान बीमा कवरेज, इन्हें मिलेगा लाभ


Rythu Bima Scheme: सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा रायथु बीमा योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसान की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में किसानों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| इस योजना के द्वारा प्राकृतिक और आकस्मिक दोनों प्रकार की मृत्यु के लिए जीवन बीमा कवरेज प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

तेलंगाना रायथु बीमा योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करके मृत किसानों के परिवारों की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है| इस योजना के माध्यम से प्रति किसान ₹5,00,000 तक की बीमा कवरेज प्रदान की जाती है| यह राशि सीधे नामांकित व्यक्ति के बैंक खाते में भेजी जाती है| 

Rythu Bima Scheme Telangana Highlights

Article NameTelangana Rythu Bima Scheme 2026
Sarkari Yojana NameRythu Bima Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://rythubharosa.telangana.gov.in/
Rythu Bima Scheme 2026 Overview

Telangana Rythu Bima Scheme Eligibility (पात्रता)

तेलंगाना रायथु बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक किसान होना चाहिए|
  • आवेदक तेलंगाना का निवासी होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक होनी चाहिए|
  • इसके साथ ही आवेदक काम का विवरण रिकॉर्ड ऑफ राइट्स भूमि रिकॉर्ड के तहत धरानी डेटाबेस में उपलब्ध होना चाहिए|
  • उसके अलावा आवेदक के पास वैलिड पट्टादार पासबुक या वन अधिकारियों की मान्यता वाला पट्टा होना चाहिए|

तेलंगाना रायथु बीमा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए मृतक किसान का पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • पट्टादार पासबुक की कॉपी|
  • नामांकित व्यक्ति का पहचान प्रमाण पत्र|
  • मृत्यु प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • नामांकित व्यक्ति का बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Rythu Bima Scheme Apply Process

तेलंगाना रायथु बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होता है|
  • सबसे पहले लाभार्थी को किसान कृषि विस्तार अधिकारी के साथ अपना व्यक्तिगत विवरण, भूमि और नामांकित व्यक्ति का विवरण साझा करना होगा|
  • उसके बाद एईओ नामांकन डाटा को रायथु बीमा ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज करना होगा|
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे|
  • उसके बाद घरानी भूमि रिकॉर्ड डेटाबेस का उपयोग करके किसान की भूमि का विवरण स्वचालित रूप से सत्यापित किया जाता है|
  • इसके बाद मंडल कृषि अधिकारी प्रस्तुत आंकड़ों को प्रमाणित करता है|
  • उसके बाद एलआईसी किसान के लिए एक अद्वितीय बीमा आईडी तैयार करता है|
  • इसके बाद किस के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एलआईसी आईडी का एसएमएस भेजा जाता है|
  • उसके बाद नामांकित व्यक्ति रायथु बीमा पोर्टल के माध्यम से जिला नोडल अधिकारी को मृत्यु की सूचना देता है|
  • इसके बाद उसको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं|
  • उसके बाद नामित प्राधिकारियों द्वारा दावे का सत्यापन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है|
  • इसके बाद नामांकित व्यक्ति के खाते में 5 लाख रुपए की राशि जमा कर दी जाती है|
  • उसके बाद सफल भुगतान पर नामांकित व्यक्ति को पुष्टि का एसएमएस भी भेजा जाता है|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं| 

Telangana Rythu Bima Scheme 2026 FAQ

  1. Telangana Rythu Bima Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा किसान की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में किसानों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. तेलंगाना रायथु बीमा योजना में कितने रुपए की बीमा का कवरेज मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से 5 लाख रुपए प्रति किसान बीमा कवरेज प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment