Old Age Pension Scheme: 1500 रुपए प्रति माह पेंशन, इन्हें मिलेगा योजना का लाभ


Old Age Pension Scheme: केंद्र शासित प्रदेश के समाज कल्याण एवं जनजातीय मामलों के विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के रूप में मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है| जिन वरिष्ठ नागरिकों की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है तथा जिनके पास आए का कोई भी स्रोत नहीं है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

लक्षद्वीप वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं| इस योजना के माध्यम से ₹1500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| यह पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं| 

Old Age Pension Scheme Lakshadweep Highlights

Article NameLakshadweep Old Age Pension Scheme 2026
Sarkari Yojana NameOld Age Pension Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://lakshadweep.gov.in/
Old Age Pension Scheme 2026 Overview

Lakshadweep Old Age Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

लक्षद्वीप वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक की कम से कम आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की मासिक आय 1,500 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा वार्षिक आय 18,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर उसके पास आय का कोई स्रोत नहीं होगा|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर वह सरकार द्वारा प्रदान की गई अन्य किसी समान पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहा होगा|
  • इस योजना में उन आवेदकों को प्राथमिकता दी जाती है जिनके पास परिवार के सदस्यों से वित्तीय सहायता नहीं है|

लक्षद्वीप वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • आयु प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • निवास प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • आय पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • पारिवारिक विवरण वाला दस्तावेज|
  • स्व घोषणा पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Old Age Pension Scheme Apply Process

लक्षद्वीप वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी नजदीकी ग्राम पंचायत के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें और अपना आवेदन पत्र पंचायत कार्यालय के कार्यकारी अधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • उसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन संबंधित ग्राम पंचायत की मूल्यांकन समिति के सदस्यों द्वारा किया जाता है| 
  • अगर सारी जानकारी सही हो तथा आप इस योजना का लाभ लेने के लिए में पात्र पाए जाते हैं तो आगे की प्रक्रिया के लिए आपका आवेदन पत्र मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत मुख्यालय को भेज दिया जाता है|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Lakshadweep Old Age Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Lakshadweep Old Age Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पात्र वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के रूप में मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. लक्षद्वीप वृद्धावस्था पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थी को ₹1,500 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment