Marriage Financial Assistance Scheme: 4,000 रुपए की वित्तीय सहायता, ऐसे करें आवेदन


Marriage Financial Assistance Scheme: सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा विवाह वित्तीय सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना के द्वारा में बोर्ड में पंजीकृत कर्मचारियों को जो 3 वर्षों से लगातार सदस्यता रखते हैं| उन्हें अपने बच्चों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

गोवा विवाह वित्तीय सहायता योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹4,000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं :-

Marriage Financial Assistance Scheme Goa Highlights

Article NameGoa Marriage Financial Assistance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMarriage Financial Assistance Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://labour.goa.gov.in/
Marriage Financial Assistance Scheme 2026 Overview

Goa Marriage Financial Assistance Scheme Eligibility (पात्रता)

गोवा विवाह वित्तीय सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गोवा बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए|
  • इसके साथ ही कर्मचारी को बोर्ड में 3 वर्षों तक निरंतर सदस्यता प्राप्त होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ महिला लाभार्थी अपनी शादी के लिए भी उठा सकती है|

गोवा विवाह वित्तीय सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक का पंजीकरण कार्ड/ नंबर होना चाहिए|
  • दुल्हन की उम्र का प्रमाण पत्र|
  • दूल्हे की उम्र का प्रमाण पत्र|
  • बोर्ड के पास प्रथम एवं अंतिम सदस्यता के भुगतान की प्राप्ति|
  • विवाह प्रमाण पत्र, जिसमें प्रमाण पत्र जारी करने वाले प्राधिकारी की तारीख और पता लिखा हो|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Marriage Financial Assistance Scheme Apply Process

गोवा विवाह वित्तीय सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी की गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • विवाह वित्तीय सहायता योजना का लाभ लेने के लिए तथा ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आयुक्त कार्यालय, श्रम एवं रोजगार, द्वितीय तल, श्रम शक्ति भवन, पट्टो प्लाजा, पणजी – गोवा के कार्यालय जाना होगा|
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित प्राधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप Goa Marriage Financial Assistance Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • उसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवाना होगा|
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • आप जहां पर अपना आवेदन पत्र जमा करवा रहे हैं| आप उनसे रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Goa Marriage Financial Assistance Scheme 2026 FAQ

  1. Goa Marriage Financial Assistance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के माध्यम से बोर्ड में पंजीकृत कर्मचारियों को जो 3 वर्षों से लगातार सदस्यता रखते हैं| उन्हें अपने बच्चों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. गोवा विवाह वित्तीय सहायता योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹4,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment