Women Shelter Home Scheme: आश्रय गृहों को वित्तीय सहायता, ऐसे करें आवेदन


Women Shelter Home Scheme: सरकार के महिला एवं बाल विकास निदेशालय द्वारा महिलाओं के लिए आश्रय गृह योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को अस्थाई आश्रय और सहायता प्रदान करना है जिनके पास भरोसा करने के लिए कोई पारिवारिक या सामाजिक सहायता प्रणाली नहीं है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

गोवा महिला आश्रय गृह योजना के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण और परामर्श के प्रावधान द्वारा महिलाओं को सामाजिक को आर्थिक रूप से पुनर्वासित किया जाता है| इसके साथ ही आश्रय गृह को वेतन घटकों और रखरखाव सहित अनुदान के रूप में वित्तीय सहायता दी जाती है| आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Women Shelter Home Scheme Goa Highlights

Article NameGoa Women Shelter Home Scheme 2026
Sarkari Yojana NameWomen Shelter Home Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://www.goa.gov.in/
Women Shelter Home Scheme 2026 Overview

Goa Women Shelter Home Scheme Eligibility (पात्रता)

गोवा महिला आश्रय गृह योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिससे आप यह जान सकते हैं आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

आवेदक के पास नीचे दिए गए निम्नलिखित में से किसी एक के रूप में अहर्ता प्राप्त होनी चाहिए :-

  • सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत पंजीकृत एक गैर सरकारी स्वैच्छिक संगठन|
  • एक सार्वजनिक ट्रस्ट जो वर्तमान में लागू किसी भी कानून के तहत पंजीकृत हो|
  • स्थानीय निकाय|
  • सरकारी निकाय|
  • सरकार द्वारा निर्दिष्ट निकाय जिसमें शक्तियों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियां के साथ एक प्रबंध निकाय हो, जिसके पास महिलाओं और बच्चों के कल्याण के क्षेत्र में काम करने का अनुभव हो को और जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव के बिना अपनी सेवाएं प्रदान करता हो|

महिला आश्रय गृह योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पंजीकरण का प्रमाण होना चाहिए|
  • इसके साथ ही भर्ती की गई महिलाओं का वितरण भी होना चाहिए|
  • पुनर्वास उपायो (जैसे कौशल प्रशिक्षण और परामर्श) का विवरण|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Women Shelter Home Scheme Apply Process

गोवा महिला आश्रय गृह योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास निदेशालय, पणजी – गोवा के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित प्राधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखने की फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • जहां पर आप अपना आवेदन पत्र जमा करवा रहे हैं उनसे आप रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|
  • इस तरह आप बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Goa Women Shelter Home Scheme 2026 FAQ

  1. Goa Women Shelter Home Scheme Kya Hai?

    इस योजना के माध्यमसे उन महिलाओं को अस्थाई आश्रय और सहायता प्रदान करना है जिनके पास भरोसा करने के लिए कोई पारिवारिक या सामाजिक सहायता प्रणाली नहीं है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment