Specially Abled Persons Pension Scheme: 1,500 रुपए प्रति माह की पेंशन राशि


Specially Abled Persons Pension Scheme: सरकार के समाज कल्याण एवं जनजातीय मामलों के विभाग द्वारा विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विकलांग नागरिकों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिनके पास आय का कोई स्थिर स्रोत नहीं है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

लक्षद्वीप विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए पेंशन योजना का लाभ केवल विकलांग नागरिक ही उठा सकते हैं जिनकी विकलांगता 40% या उससे अधिक है| इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं| पात्र लाभार्थियों को इस योजना के माध्यम से ₹1,500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है जो की डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है|

Specially Abled Persons Pension Scheme Lakshadweep Highlights

Article NameLakshadweep Specially Abled Persons Pension Scheme 2026
Sarkari Yojana NameSpecially Abled Persons Pension Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://lakshadweep.gov.in/
Specially Abled Persons Pension Scheme 2026 Overview

Lakshadweep Specially Abled Persons Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

लक्षद्वीप विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति होना चाहिए (जैसे कि आवेदक बहरा, गूंगा, अंधा, मानसिक रूप से मंद या ऑर्थोपेडिक रूप से अक्षम होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक कम से कम 40% या उससे अधिक विकलांग होना चाहिए|
  • इसके साथ ही आवेदक का विकलांगता प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित होना चाहिए|
  • आवेदक की वार्षिक आय 18,000 रुपए प्रति वर्ष तथा मासिक आय ₹1,500 प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आय का कोई स्रोत नहीं होना चाहिए|
  • इसके साथ ही आवेदक को सरकार द्वारा प्रदान की गई किसी अन्य समान पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए|
  • अगर आवेदक अन्य किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रहा है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है|
  • इसके साथ ही अगर आवेदक के पास निर्धारित सीमा से अधिक स्थिर आय का कोई वैकल्पिक स्रोत है तब भी वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है|

विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास विकलांगता का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • पहचान प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • निवास प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • आय पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
  • स्व घोषणा पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Specially Abled Persons Pension Scheme Apply Process

लक्षद्वीप विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को सबसे पहले अपनी नजदीकी ग्राम पंचायत के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र ग्राम पंचायत कार्यालय के कार्यकारी अधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • इसके बाद आपके आवेदन पत्र का सत्यापन संबंधित ग्राम पंचायत की मूल्यांकन समिति के सदस्यों द्वारा किया जाता है|
  • सफल सत्यापन के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए आपका आवेदन पत्र मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत को भेज दिया जाता है|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Lakshadweep Specially Abled Persons Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Lakshadweep Specially Abled Persons Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा विकलांग नागरिकों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| जिनके पास आय का कोई स्थिर स्रोत नहीं है|

  2. विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| यह पेंशन राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment