बिहार मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना 2026: राज्य सरकार के एससी और एसटी कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति छात्रावास अनुदान योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति छात्रावास में पढ़ने वाले छात्रों को प्रतिमाह अनुदान राशि उपलब्ध करवाना है|
मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना के माध्यम से पात्र छात्रों को 1,000 रुपए प्रति माह की अनुदान राशि दी जाएगी| इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से छात्रावास में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को पढ़ने के लिए गद्दा, चादर, मेज, कुर्सी, खाना पकाने के बर्तन और रसोई आदि की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है|
बिहार मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना के द्वारा कमजोर वर्ग के छात्रों को अनुदान राशि देकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया किया जाएगा| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Mukhyamantri Chhatrawas Anudan Yojana Bihar 2026 Highlights
| Article Name | Bihar Mukhyamantri Chhatrawas Anudan Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Mukhyamantri Chhatrawas Anudan Yojana |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://state.bihar.gov.in/ |
बिहार मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना 2026 के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है इसके द्वारा आप यह आसानी से जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए|
- छात्र अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से संबंधित होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभागीय निर्देशों और दिशा निर्देशों का पालन करते हुए छात्रावास में नामांकित हो और निवास कर रहा हो|
- छात्र किसी मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में पढ़ रहा हो|
- इस योजना का लाभ मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में पढ़ रहे छात्रों को दिया जाएगा|
मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना बिहार के लिए जरूरी दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र|
- जाति प्रमाण पत्र|
- किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में नामांकन का प्रमाण पत्र|
- मान्यता प्राप्त छात्रावास में निवास का प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज
Also Read :-
- बिहार सरकारी योजना 2026 | Bihar Sarkari Yojana 2026
- बेरोजगारी भत्ता बिहार | Bihar Berojgari Bhatta
- बिहार कुशल युवा प्रोग्राम | Bihar Kushal Yuva Program
- Bihar Ration Card List | बिहार राशन कार्ड लिस्ट
- बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना | CM Pratigya Yojana
Bihar Chhatrawas Anudan Yojana Apply (आवेदन प्रक्रिया)
मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसके माध्यम से आप आसानी से योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं :-
- योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको छात्रावास अधीक्षक से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद अपने आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और फॉर्म भरते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें की आवेदन पत्र में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें और अपना आवेदन पत्र छात्रावास अधीक्षक के पास जमा करवा दें|
- इसके बाद छात्रावास अधीक्षक द्वारा छात्रों की सूची अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर दी जाएगी|
- उसके बाद पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दे दिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Bihar Mukhyamantri Chhatrawas Anudan Yojana 2026 FAQ
Mukhyamantri Chhatrawas Anudan Yojana Kya Hai?
इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रावास में रह रहे छात्रों को अनुदान राशि प्रदान की जाती है|
बिहार मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना का लाभ छात्रावास में रह रहे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को ही मिलेगा|