Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana: राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड/ बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड से प्रथम श्रेणी के साथ इंटरमीडिएट/ मैट्रिकुलेशन/ फौक्वानिया/ मौलवी परीक्षा पास करने वाले अल्पसंख्यक छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है|
बिहार मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेज दिया जाता है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, लाभ, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana Bihar Highlights
| Article Name | Bihar Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Vidyarthi Protsahan Yojana |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://state.bihar.gov.in/ |
Bihar Vidyarthi Protsahan Yojana Benefits (लाभ)
- इस योजना के द्वारा बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड/ बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड सेप्रथम श्रेणी के साथ मैट्रिकुलेशन/ फौक्वानिया परीक्षा पास करने वाले अल्पसंख्यक छात्रों को 10,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी|
- इसके साथ ही बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड/ बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड से प्रथम श्रेणी के साथ इंटरमीडिएट/ मौलवी परीक्षा पास करने वाली अल्पसंख्यक मुस्लिम हो छात्राओं को 15,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी|
- उसके अलावा यदि बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड से प्रथम श्रेणी के साथ मैट्रिक की परीक्षा पास करने वाले बंगाली भाषा छात्रों को 10,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी|
Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana Eligibility (पात्रता)
बिहार मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-
- योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए|
- आवेदक एक छात्र होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित छात्रों को ही दिया जाएगा|
- इस योजना का लाभ तभी दिया जाएगा यदि छात्र नीचे दी गई तीन निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताओं में से किसी एक को पूरा करता हो|
- छात्र ने बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड या फिर बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड से प्रथम श्रेणी के साथ मैट्रिकुलेशन/ फौक्वानिया पर ग्वालियर परीक्षा पास की हो|
- अगर छात्रा मुस्लिम है तो उसने बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड या फिर बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड से प्रथम श्रेणी के साथ इंटरमीडिएट/ मौलवी परीक्षा पास की हो|
- बंगाली भाषा छात्रों ने बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड से प्रथम श्रेणी के साथ मैट्रिक की परीक्षा पास की हो|
बिहार विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड होना चाहिए|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- एडमिशन सर्टिफिकेट|
- पता प्रमाण पत्र|
- जाति/ समुदाय प्रमाण पत्र|
- मार्कशीट की फोटो कॉपी|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- बिहार सरकारी योजना 2025 | Bihar Sarkari Yojana 2025
- बेरोजगारी भत्ता बिहार | Bihar Berojgari Bhatta
- बिहार कुशल युवा प्रोग्राम | Bihar Kushal Yuva Program
- Bihar Ration Card List | बिहार राशन कार्ड लिस्ट
- मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन | Divyang Vivah Yojana
Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana Apply
बिहार मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय जाना होगा|
- उसके बाद वहां से आपको योजना का फॉर्म प्राप्त करना होगा|
- इसके बाद अपने आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक भरे| फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र स्कूल/ संस्था के प्रधानाध्यापक/ प्रधानाचार्य से सत्यापित करवा ले|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा दें|
- इसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी और यदि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Bihar Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2025 FAQ
बिहार मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना क्या है?
इस योजना के द्वारा बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड/ बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड से प्रथम श्रेणी के साथ इंटरमीडिएट/ मैट्रिकुलेशन/ फौक्वानिया/ मौलवी परीक्षा पास करने वाले अल्पसंख्यक छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है|
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के द्वारा कितने रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है?
इस योजना के माध्यम से 10 से 15 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है|