मुख्यमंत्री उद्यमी योजना | आवेदन शुरू, जाने फॉर्म भरने की अंतिम तिथि और तरीका


मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2026: राज्य सरकार द्वारा बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के नए आवेदन फॉर्म भरना शुरू कर दिए गए हैं| आप 15 मार्च तक इस योजना में अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 10 लाख तक का लोन मिल सकता है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गई है| इस योजना के माध्यम से आप लोन लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं| इसमें आपको बिना किसी ब्याज के 10 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है| इस योजना के तहत 25 फरवरी से शुरू कर दिए गए हैं|

Bihar Udyami Yojana 2026 के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 10 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है जिसमें से अधिकतम 5 लाख का लोन माफ किया जा सकता है और बाकी का बकाया आपको बिना ब्याज के लौटना होगा| आप इस योजना का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| इसकी प्रक्रिया नीचे बताई गई है|

Bihar Udyami Yojana 2026 Highlights

Article NameBihar Udyami Yojana 2026
Sarkari Yojana NameUdyami Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://udyami.bihar.gov.in/
Application Start Date25 Feb 2026 (03:00 PM)
Application End Date15 Mar 2026 (05:00 PM)
Bihar Udyami Yojana 2026 Overview

 Bihar Udyami Yojana Eligibility (पात्रता)

  • इस योजना का लाभ आप तभी ले सकते हैं यदि आप जिस जिले में रहते हैं उसी जिले में अपना उद्योग स्थापित करना चाहते हैं| दूसरे जिले के लिए आवेदन करने पर आपकी एप्लीकेशन रद्द कर दी जाएगी|
  • प्रोजेक्ट का चयन करते समय थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि एक बार प्रोजेक्ट चुनने के बाद आप उसमें कोई भी बदलाव नहीं कर पाएंगे|
  • केवल बिहार का नागरिक ही इस योजना का लाभ उठा सकता है|
  • इस योजना का लाभ देने के लिए आवेदक के काम से कम 12वीं पास, ITI या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • यूनिट का प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, LLP या प्राइवेट लिमिटेड फर्म होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा यदि रोजगार आवेदक के अपने निजी PAN पर होगा|

Bihar Udyami Yojana Apply Online

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के आधिकारिक पोर्टल https://udyami.bihar.gov.in/ पर जाना होगा|
Bihar Udyami Yojana Apply Online
Bihar Udyami Yojana Apply Online
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा इसमें आपको लॉग इन/पंजीकरण पर जाकर MMUY पर क्लिक करना होगा| उदाहरण के लिए फोटो में दिखाया भी गया है|
Bihar Udyami Yojana Online Registration
Bihar Udyami Yojana Online Registration
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा| इसमें आपको मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (वित्तीय वर्ष 2025-26) पर क्लिक करना होगा|
  • आपकी स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा| फार्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक करें और फिर नीचे दिए गए ओटीपी प्राप्त करें वाले बटन पर क्लिक करें|
  • ओटीपी सत्यापन के बाद आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी|
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा|
  • उसके बाद आपके पास आवेदन फार्म खुलेगा| फार्म में मांगी की जानकारी को भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दें|
  • इस तरह आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Bihar Udyami Yojana 2026 FAQ

  1. Bihar Udyami Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को 10 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है जिसमें से अधिकतम 5 लाख का लोन माफ किया जा सकता है और बाकी का बकाया आपको बिना ब्याज के लौटना होगा|

  2. बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

    इस योजना का लाभ लेने के लिए आप अपना आवेदन 15 मार्च 2026 शाम 5:00 PM पहले कर सकते हैं|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment