Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana: राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जैसे 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर निर्माण श्रमिकों की सदस्यता स्वयं ही समाप्त हो जाती है| इसलिए बोर्ड की सदस्यता से सेवानिवृत होने वाले निर्माण श्रमिकों को सेवानिवृत्ति से पहले उनके जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana Chhattisgarh Highlights
| Article Name | Chhattisgarh Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://shramevjayate.cg.gov.in/ |
Chhattisgarh Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana Eligibility (पात्रता)
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिससे आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी कम से कम पिछले तीन वर्षों से बोर्ड के तहत निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत होना चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक की आयु 59 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिकों के पास पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- आधार कार्ड होना चाहिए|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
CG Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana Apply Online
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन दर्ज कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आपको कैसे आवेदन करना होगा :-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम विभाग छत्तीसगढ़ के आधिकारिक पोर्टल https://shramevjayate.cg.gov.in/ पर जाना होगा|

- अब आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको संसाधन वाले ऑप्शन पर जाकर योजनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
- अब आपकी पास कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा| इसमें आपको मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के सामने दिख रहे आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|

- इसके बाद आपको योजना हेतु रिकॉर्ड खोजें में अपने जिले का चयन करना होगा| उसके बाद आपको अपना नया पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा|
- इसके बाद विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक करें|
- उसके बाद आवेदन पत्र खुलने के बाद आपको फार्म में जानकारी करनी होगी|
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपना आवेदन सबमिट कर दें|
- इस तरह आप बहुत ही आसानी से योजना का लाभ उठाने के लिए अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Chhattisgarh Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana 2026 FAQ
Chhattisgarh Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा बोर्ड की सदस्यता से सेवानिवृत होने वाले निर्माण श्रमिकों को सेवानिवृत्ति से पहले उनके जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के माध्यम से कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 20,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है|