Sukhad Sahara Yojana: राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा सुखद सहारा योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से राज्य में गरीबी रेखा से नीचे आने वाली बीपीएल परिवारों की विधवाओं और परित्यक्ता महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को ₹350 प्रति माह की सहायता राशि दी जाएगी| आज हम आपको हमारे लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Sukhad Sahara Yojana Chhattisgarh Highlights
| Article Name | Chhattisgarh Sukhad Sahara Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Sukhad Sahara Yojana |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://edistrict.cgstate.gov.in/ |
CG Sukhad Sahara Yojana Eligibility (पात्रता)
छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल रूप से निवासी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ केवल विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को ही मिलेगा|
- विधवा महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
- परित्यक्ता महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन का नाम गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों (बीपीएल) की लिस्ट में शामिल होना चाहिए|
- योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर वह किसी अन्य केंद्र या राज्य सरकार की पेंशन योजना से पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं कर रहा हो|
छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदन के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- स्थाई पता प्रमाण पत्र|
- पहचान पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
- विधवा होने की स्थिति में पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र|
- पति द्वारा परित्याग का प्रमाण पत्र|
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाला प्रमाण पत्र|
- बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज
Also Read :-
- Sarkari Yojana 2025 | सरकारी योजना 2025
- छत्तीसगढ़ न्यू राशन कार्ड लिस्ट | Chhattisgarh New Ration Card List
- छत्तीसगढ़ भुइयां | CG Bhuiyan
Sukhad Sahara Yojana Apply
छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना में आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Sukhad Sahara Yojana Application Form Download करना होगा|
- ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक आवेदन पत्र ग्राम पंचायत के कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं|
- शारीरिक क्षेत्र के आवेदन आवेदन पत्र संबंधित नगर निगम, नगर पालिका नगर पंचायत के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं|
- इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| आवेदन पत्र पढ़ते समय इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करवा दें|
- उसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और यदि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो योजना का लाभ आपको दे दिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Chhattisgarh Sukhad Sahara Yojana 2025 FAQ
छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से राज्य की पात्र विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह पेंशन के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
सुखद सहारा योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
इस योजना के माध्यम से 350 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाती है|