Namo Laxmi Yojana: 9वीं से 12वीं कक्षा तक कि छात्राओं को 50,000 रुपए की सहायता


Namo Laxmi Yojana: राज्य सरकार द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए नमो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है| हाल ही में राज्य सरकार द्वारा इस योजना की घोषणा की गई है| इस योजना के माध्यम से 12 लाख से अधिक छात्राओं को 1250 करोड रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| नमो लक्ष्मी योजना का लाभ शैक्षिक वर्ष 2026- 26 में नवमी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को दिया जाएगा|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

गुजरात नमो लक्ष्मी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पैसों की कमी की वजह से लड़कियों को पढ़ाई ना छोड़नी पड़े तथा वह प्राइमरी स्कूल के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रख सके| इस योजना को राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी द्वारा शुरू किया गया है| इस योजना के माध्यम से नवमी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक कुल 4 सालों में ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|

Namo Laxmi Yojana Gujarat Highlights

Article NameGujarat Namo Laxmi Yojana 2026
Sarkari Yojana NameNamo Laxmi Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://mariyojana.gujarat.gov.in/
CM Namo Laxmi Yojana 2026 Overview

Namo Laxmi Yojana Amount (सहायता राशि)

  • इस योजना के माध्यम से नवमी और दसवीं क्लास के लिए कुल ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|
  • यह सहायता राशि उपस्थिति के आधार पर साल में 10 महीने तक 500 रुपए प्रति माह के हिसाब से दी जाएगी| आसानी से समझे तो नौवीं कक्षा के लिए ₹5,000 सालाना और दसवीं कक्षा के लिए भी ₹5,000 सालाना मिलाकर ₹10,000 दिए जाएंगे|
  • इसके बाद बाकी के 10,000 रुपए 10वीं बोर्ड कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद दिए जाएंगे|
  • उसके बाद 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को कुल ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|
  • इसी तरह 11वीं कक्षा की छात्राओं को साल में 10 महीने के लिए 750 रुपए की राशि हर महीने दी जाएगी तथा उसके बाद 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी साल में 10 महीने के लिए 750 रुपए की राशि हर महीने दी जाएगी| जो की 2 सालों में कुल मिलाकर ₹15,000 होगी|
  • इसके बाद 15,000 बकाया राशि 12वीं कक्षा पास करने के बाद दी जाएगी||
  • इस तरह कुल मिलाकर छात्राओं को 4 वर्षों में ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी|

Gujarat Namo Laxmi Yojana Eligibility (पात्रता)

गुजरात नमो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा गुजरात की स्थाई निवासी होनी चाहिए|
  • छात्रा ने अपनी एक से आठवीं क्लास तक की पढ़ाई सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, प्राइवेट स्कूल या RTE के माध्यम से पूरी कर ली हो|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
  • जो छात्राएं पहले से ही किसी दूसरी स्कॉलरशिप का लाभ ले रही है वह भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं|

गुजरात नमो लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आठवीं कक्षा पास होने की मार्कशीट|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Also Read :-

Namo Laxmi Yojana Apply

नमो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले छात्रा को अपने स्कूल से आवेदन फार्म लेना होगा|
  • एप्लीकेशन फॉर्म को लेने के बाद फार्म में मांगी गई जानकारियां भरनी होगी|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की आवेदन पत्र में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना होगा|
  • एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करवाते समय आप उनसे रसीद के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Gujarat Namo Laxmi Yojana 2026 FAQ

  1. Gujarat Namo Laxmi Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा नवमी से 12वीं कक्षा की पात्र छात्राओं को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है|

  2. नमो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की सालाना आय कितनी होनी चाहिए?

    इस योजना का लाभ उठाने के लिए पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment