Vahli Dikri Yojana: सरकार द्वारा बालिकाओं के माता-पिता को अपनी बेटियों को शिक्षित करने के लिए और उनका पालन पोषण करने के लिए वहली डिकरी योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से उन्हें वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है|
गुजरात वहली डिकरी योजना के माध्यम से सरकार बालिकाओं वाले पात्र परिवारों को नकद प्रोत्साहन, मुफ्त शिक्षा और बीमा कवरेज जैसे लाभ प्रदान करती है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य कारण यह है कि लड़कियों में स्कूल छोड़ने की दर को कम किया जा सके|
वहली डिकरी योजना के तहत लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा| इससे उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, लाभ, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Gujarat Vahli Dikri Yojana Highlights
Article Name | Gujarat Vahli Dikri Yojana 2025 |
Sarkari Yojana Name | Vahli Dikri Yojana |
Year | 2025 |
Application Mode | Offline |
Official Website | https://wcd.gujarat.gov.in |
Vahli Dikri Yojana Benefits (लाभ)
गुजरात वहली डिकरी योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभ की जानकारी नीचे दी गई है जिससे आप आसानी से इस योजना के लाभ जान सकते हैं :-
- बालिकाओं के जन्म के समय उनके माता-पिता को 4,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी|
- पहली कक्षा में प्रवेश के समय 6,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी|
- नौवीं कक्षा में प्रवेश के समय 10,000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है|
- उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए या विवाह करने के लिए 18 वर्ष की आयु में 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है|
Vahli Dikri Yojana Gujarat Eligibility (पात्रता)
वहली डिकरी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है| जिससे आप चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-
- आवेदक गुजरात राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- आवेदन करने के लिए आवेदक के पास बैंक खाता पासबुक होनी चाहिए|
- आवेदक परिवार की पहली दो बालिकाओं में से एक होनी चाहिए|
- परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
- 02-08-2019 को या उसके बाद बाद पैदा हुई लड़कियों को वित्तीय सहायता के लिए पात्र होना चाहिए|
- परिवार की पहली दो बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
गुजरात वहली डिकरी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होनी चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है| आवेदन करने के लिए आपको दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है|
- आधार कार्ड होना चाहिए|
- गुजरात में घर होना चाहिए|
- ₹200000 या उससे कम का आय प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र|
- बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें खाता संख्या, नाम, आईएफएससी कोड हो)
- प्रमाणित जातियां|
Also Read :– गुजरात राशन कार्ड लिस्ट | Gujarat New Ration Card List
Vahli Dikri Yojana Apply
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आंगनबाड़ी केंद्र/ ग्राम पंचायत/ सीडीपीओ कार्यालय/ जिला महिला एवं बाल अधिकारी कार्यालय जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा|
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरे और उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- अपने आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेजों को उसी कार्यालय में जमा करवा दें|
- उसके बाद आपके आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच की जाएगी|
- पात्रता और योग्यता के बारे में एसएमएस करके आपको सूचित कर दिया जाएगा|
- इसके बाद विभाग कार्यालय द्वारा आवेदक को अंतिम रूप से मंजूरी मिलने के बाद पात्र लाभार्थियों को उनके बैंक खाता में वित्तीय सहायता डाल दी जाएगी|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Gujarat Vahli Dikri Yojana 2025 FAQ
वहली डिकरी योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की पहली दो बालिकाओं के परिवारों को राज्य सरकार नकद प्रोत्साहन, मुफ्त शिक्षा और बीमा कवरेज जैसे लाभ प्रदान करती है|
गुजरात वहली डिकरी योजना का लाभ लेने के लिए पारिवारिक वार्षिक इनकम कितनी होनी चाहिए?
योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से अधिक नहीं होनी चाहिए|