बौना पेंशन योजना हरियाणा: 2,500 रुपए प्रति माह पेंशन, ऐसे उठाएं लाभ


बौना पेंशन योजना हरियाणा: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा बौना पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से राज्य में रह रहे कम हाइट के नागरिकों को मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

हरियाणा बौना पेंशन योजना के द्वारा जिन पुरुषों का कद 3 फुट 8 इंच या उससे कम है तथा जिन महिलाओं का 3 फुट 3 इंच से कम है| वह इस बौना पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹2500 का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे कि आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Bona Pension Yojana Haryana Highlights

Article NameHaryana Bona Pension Yojana 2026
Sarkari Yojana NameBona Pension Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://socialjusticehry.gov.in/
HR Bona Pension Yojana 2026 Overview

Haryana Bona Pension Yojana Eligibility (पात्रता)

हरियाणा बौना पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस पेंशन योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदन करने से पहले आवेदक कम से कम पिछले 10 वर्षों से हरियाणा राज्य में रह रहा होना चाहिए|
  • आवेदन की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • आवेदक के पास सिविल सर्जन द्वारा जारी किया गया बौना होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए पुरुष आवेदक की ऊंचाई 3 फीट 8 इंच या उससे कम होनी चाहिए|
  • महिला आवेदक की ऊंचाई 3 फीट 3 इंच या उससे कम होनी चाहिए| 

बौना पेंशन योजना हरियाणा के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची

  • जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
  • पता प्रमाण पत्र|
  • आधार कार्ड|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • जाति प्रमाण पत्र|
  • जिला चिकित्सा अधिकारी/ सिविल सर्जन द्वारा जारी किया गया बौनापन का प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

हरियाणा बौना पेंशन योजना आवेदन प्रक्रिया | Haryana Bona Pension Yojana Apply Process

बौना पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है| जिससे आप यह जान सकते हैं कि आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बौना पेंशन योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा|
  • एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक ई दिशा पोर्टल https://edisha.gov.in/ पर जाना होगा|
Haryana Bona Pension Yojana Apply
Haryana Bona Pension Yojana Apply
  • इसके बाद आपको Dwarf Allowance के सामने दिख रहे डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा| उदाहरण के लिए चित्र में दिखाया भी गया है|
  • आप Haryana Bona Pension Yojana Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंटआउट लेना होगा|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरना होगा| आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें और अपना आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Haryana Bona Pension Yojana 2026 FAQ

  1. Haryana Bona Pension Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा राज्य में रह रहे कम हाइट के नागरिकों को मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है|

  2. हरियाणा बौना पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को 2,500 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment