Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026: राज्य सरकार द्वारा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर तारीख की घोषणा कर दी गई है| इस योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए हर महीने दिए जाएंगे| इस योजना के ऐलान का इंतजार लाखों महिलाएं बेसब्री से कर रही थी|
आज हम आपके साथ दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में जानकारी साझा करने जा रहे हैं| हमारे इस लेख को पढ़कर आप जान सकते हैं कि इस योजना के लिए कौन-कौन सी महिलाएं पत्र होगी और किन महिलाओं के खातों में पहले पैसे आएंगे|
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026 Highlights
| Article Name | Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Coming Soon |
| Official Website | https://socialjusticehry.gov.in/ |
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना क्या है और किसने शुरू की
हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी घोषणा की है| इसके अंतर्गत हरियाणा राज्य में आने वाली पात्र महिलाओं को 2100 रुपए की सहायता प्रदान करवाई जाएगी| इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा 2025-26 के बजट में इस योजना के लिए 5000 करोड़ रुपए के बजट का भी आवंटन किया गया है|
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा शुरू की गई है| मुख्यमंत्री जी द्वारा इस योजना को लेकर पूरी जानकारी विस्तार से बताई गई है| जिसमें उन्होंने यह भी बताया कि पहले चरण में किन महिलाओं के खातों में पैसे आएंगे और साथ ही बाकी बची महिलाओं के खाते में पैसे कब आएंगे|
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता (पहले चरण में किन महिलाओं मिलेगा पैसा)
- आवेदन करने वाली महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- अगर आवेदन करने वाली महिला अविवाहित है तो हरियाणा राज्य में कम से कम वह 15 साल से नागरिक हो|
- वहीं अगर महिला विवाहित है तो उसका पति कम से कम 15 साल से हरियाणा का नागरिक होना चाहिए|
- मान लीजिए अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं और तीनों महिलाएं इसकी पात्रता की शर्तों को पूरा करती हैं तो तीनों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है|
- जिस महिला के परिवार की आय 1 लाख रुपए से कम है उन महिलाओं को पहले चरण में 2100 रुपए दिया जाएगा|
- जिन महिलाओं के परिवार की आय इससे अधिक है उन्हें चरणबद्ध तरीके से इस योजना में शामिल किया जाएगा|
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची
योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है| आवेदन करने के लिए आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है|
- परिवार पहचान पत्र (PPP) होना बहुत ही जरूरी है|
- हरियाणा राज्य का 15 साल या उससे अधिक का आवास प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- आय प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- पहले चरण में शामिल होने के लिए 1 लाख या उससे कम का आय प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- हरियाणा का आधार कार्ड होना चाहिए|
Also Read :-
हरियाणा सरकारी योजना 2026 | Haryana Sarkari Yojana 2026
Sarkari Yojana 2026 | सरकारी योजना 2026
हरियाणा विकलांग पेंशन योजना | Haryana Viklang Pension Yojana
हरियाणा राशन कार्ड | Haryana Ration Card
इन महिलाओं को मिलेगी मुख्यमंत्री लाडो लक्ष्मी योजना में छूट
- जो भी महिलाएं कैंसर की थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं|
- इसमें वह महिलाएं भी शामिल होंगी जो की थैलेसीमिया जैसी 54 दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त हैं|
- उन्हें भी इस योजना का अलग से लाभ दिया जाएगा|
- अगर वह महिलाएं सरकार के तहत अन्य योजनाओं का लाभ ले रही हो तब भी वह इस योजना में शामिल की जाएगी|
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Launch Date
- दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना राज्य सरकार द्वारा 25 सितंबर 2025 को लॉन्च की जा रही है|
- इसी दिन से पात्र महिलाओं के खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा|
- इस योजना से संबंधित पात्रता एवं जरूरी दस्तावेजों की सूची आप नीचे देख सकते हैं|
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Online Apply?
- आवेदन की प्रक्रिया की अगर बात करें तो इसको लेकर अभी तक कोई भी ऐलान नहीं किया गया है|
- अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे या फिर ऑफलाइन|
- आने वाले समय में हो सकता है राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल जारी कर दिया जाए|
- आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी जल्द ही आपके साथ साझा कर दी जाएगी|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026 FAQ
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना कब शुरू होगी?
राज्य सरकार द्वारा इस योजना को 25 सितंबर 2025 को शुरू किया जाएगा|
लाडो लक्ष्मी योजना किसने शुरू की?
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है|
क्या लाडो लक्ष्मी योजना में सभी राज्यों की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?
जी नहीं, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए सिर्फ हरियाणा की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं|