Har Ghar Har Grahani Yojana: राज्य सरकार द्वारा हर घर हर गृहणी योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से साल में 12 एलपीजी सिलेंडर सिर्फ ₹500 प्रति सिलेंडर के हिसाब से रिफिल किए जाते हैं| इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को पहले सिलेंडर की पूरी कीमत देनी होती है| उसके बाद उन महिलाओं को सब्सिडी के रूप में ₹500 से ऊपर वह जितनी भी राशि देती हैं| वह वापस कर दी जाती है|
हरियाणा हर घर हर गृहणी योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए| हाल ही में इस योजना के माध्यम से 6 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में सब्सिडी का पैसा ट्रांसफर किया गया है| पात्र महिलाएं बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकती हैं|
Har Ghar Har Grahani Yojana Haryana Highlights
| Article Name | Haryana Har Ghar Har Grahani Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Har Ghar Har Grahani Yojana |
| State | Haryana |
| Mode | Online |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://epds.haryanafood.gov.in/ |
Haryana Har Ghar Har Grahani Yojana Eligibility (पात्रता)
हरियाणा हर घर हर गृहणी योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है जिसके द्वारा आप यह पता कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार हरियाणा राज्य का स्थाई रूप से निवासी होना चाहिए|
- योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर वह बीपीएल या अंतोदय परिवार की श्रेणी में आता होगा|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की कुल वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए|
- योजना का लाभ उठाने के लिए और उसमें आवेदन करने के लिए परिवार पहचान पत्र होना आवश्यक है|
- सब्सिडी का पैसा सिर्फ महिला के बैंक खाते में ही दिया जाएगा|
हरियाणा हर घर हर गृहणी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- परिवार पहचान पत्र होना चाहिए|
- आय पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Har Ghar Har Grahani Yojana Apply Online
हरियाणा हर घर हर गृहिणी योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे बताई गई है :-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://epds.haryanafood.gov.in/ पर जाना होगा|

- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहे Registration Form के बटन पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
- उसके बाद अगले पेज पर आपको Do you know your Parivar Pehchan Patra(Family ID)? वाला ऑप्शन दिखाई देगा| इसके नीचे आप तो Yes Or No पर क्लिक करना होगा|

- अगर आपके पास परिवार पहचान पत्र है तो आपको Yes पर क्लिक करना होगा|
- उसके बाद आपको अपनी पहचान पत्र संख्या दर्ज करके नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरकर Send Otp के बटन पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद अपनी ओटीपी दर्ज करें और उसके बाद आपके पास एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा|

- यदि आपके पास परिवार पहचान पत्र आईडी नहीं है तो आपको No पर क्लिक करना होगा|
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा| उसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरे और उसके बाद Send Otp के बटन पर क्लिक करें |
- ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म हो जाएगा|
- फार्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक करें और अपने एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Haryana Har Ghar Har Grahani Yojana 2026 FAQ
Haryana Har Ghar Har Grahani Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा साल में 12 एलपीजी सिलेंडर सिर्फ ₹500 प्रति सिलेंडर के हिसाब से रिफिल किए जाते हैं| इसमें लाभार्थी को पहले सारी राशि देनी होती है| उसके बाद सब्सिडी के रूप में 500 से ऊपर की राशि उसे वापस दे दी जाती है|
हरियाणा हर घर हर गृहिणी योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक स्थाई रूप से हरियाणा का नागरिक होना चाहिए| इसके साथ ही परिवार बीपीएल और अंतोदय की श्रेणी में आना चाहिए