हरियाणा किन्नर पेंशन योजना: 3,000 रुपए प्रति माह पेंशन, ऐसे उठाएं लाभ


हरियाणा किन्नर पेंशन योजना: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किन्नर पेंशन भत्ता योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रह रहे किन्नरो को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी| इस योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

हरियाणा किन्नर पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए| इसके साथ ही वह पिछले 5 वर्षों से हरियाणा राज्य में रह रहा होना चाहिए| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 2,500 रुपए का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस पेंशन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे कि आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में आसानी से जान सकते हैं|

Kinnar Pension Yojana Haryana Highlights

Article NameHaryana Kinnar Pension Yojana 2026
Sarkari Yojana NameKinnar Pension Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://socialjusticehry.gov.in/
HR Kinnar Pension Yojana 2026 Overview

Haryana Kinnar Pension Bhatta Yojana Eligibility (पात्रता)

हरियाणा किन्नर पेंशन भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस पेंशन योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदन करने से पहले आवेदक कम से कम पिछले 5 वर्षों से हरियाणा राज्य में रह रहा होना चाहिए|
  • आवेदक के पास सिविल सर्जन द्वारा जारी किया गया किन्नर होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • आवेदक किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए|
  • अगर किसी किन्नर की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो गई है तो उसे स्थिति में उसका मामला वृद्धावस्था भत्ता योजना में स्थानांतरित कर दिया जाएगा|

हरियाणा किन्नर पेंशन भत्ता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आवासीय प्रमाण पत्र (जैसे राशन कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि)
  • आधार कार्ड होना चाहिए|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • सिविल सर्जन द्वारा जारी किया गया किन्नर होने का प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

हरियाणा किन्नर पेंशन योजना आवेदन प्रक्रिया | Haryana Kinnar Pension Yojana Apply

किन्नर पेंशन योजना हरियाणा का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई हुई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक/ जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारों से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड भी कर सकते हैं| एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक ई दिशा पोर्टल https://edisha.gov.in/ पर जाना होगा|
Haryana Kinnar Pension Yojana Apply
Haryana Kinnar Pension Yojana Apply
  • अब आपको Eunuchs Allowance के सामने दिख रहे डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा जैसा कीचित्र में दिखाया भी गया है|
  • आप Haryana Kinnar Pension Yojana Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंटआउट लेना होगा|
  • अब आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपनी एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र अपने ब्लॉक ऑफिस या जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Haryana Kinnar Pension Yojana 2026 FAQ

  1. Haryana Kinnar Pension Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में रह रहे पात्र किन्नरो को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|

  2. हरियाणा किन्नर पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹2500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment