Old Age Samman Allowance: 3,000 रुपए की मासिक पेंशन, इन्हें मिलेगा लाभ


Old Age Samman Allowance: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से राज्य में रह रहे 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के उन वृद्ध नागरिकों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है जो कि अपने संसाधनों से अपना भरण पोषण करने में असमर्थ है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

हरियाणा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹3,000 का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है| इस योजना की पेंशन पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से वितरित की जाती है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस भत्ता योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे कि आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Old Age Samman Allowance Haryana Highlights

Article NameHaryana Old Age Samman Allowance 2026
Sarkari Yojana NameOld Age Samman Allowance
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://pension.socialjusticehry.gov.in/
HR Old Age Samman Allowance 2026 Overview

Haryana Old Age Samman Allowance Eligibility (पात्रता)

हरियाणा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु न्यूनतम 60 वर्ष या उससे अधिक होने चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • पति पत्नी सहित सभी स्रोतों से कुल मिलाकर आवेदक की वार्षिक आय 3 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
  • अगर आवेदक सरकार या स्थानीय/ वैधानिक निकाय द्वारा पर्याप्त रूप से वित्त पोषित किसी भी संगठन से पेंशन प्राप्त कर रहा है तो वह इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नहीं होगा|

हरियाणा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र, मतदाता सूची में आवेदक का नाम, वोटर कार्ड इत्यादि)
  • स्थाई पता प्रमाण पत्र (राशन कार्ड/ वोटर कार्ड इत्यादि)
  • अगर हो तो आधार कार्ड|
  • आवेदक का पारिवारिक पहचान पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Old Age Samman Allowance Apply Process

हरियाणा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके माध्यम से आप ही जान सकते हैं की आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सामाजिक न्याय विभाग हरियाणा के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित कर्मचारियों से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप Old Age Samman Allowance Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट आउट लेना होगा|
  • प्रिंटआउट लेने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र करना होगा| आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना भरा हुआ फॉर्म संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें| 

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Haryana Old Age Samman Allowance 2026 FAQ

  1. Haryana Old Age Samman Allowance Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा राज्य में रह रहे 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले वृद्ध नागरिकों जो अपने संसाधनों से अपना भरण पोषण करने में असमर्थ है| उन्हें मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. हरियाणा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹3,000 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment