Mukhyamantri Awas Yojana: घर बनाने के लिए 1,50,000 रुपए की सहायता, इन्हें मिलेगा लाभ


Mukhyamantri Awas Yojana: राज्य सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को घर के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना के द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को 1,50,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है| यह सहायता राशि पीएम/ एमएमए आवास योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग की मंजूरी पर मुख्यमंत्री/ पीएम आवास योजना के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को घर के निर्माण के लिए दी जाती है|

Mukhyamantri Awas Yojana HP 2025 Highlights

Article NameHP Mukhyamantri Awas Yojana 2025
Sarkari Yojana NameMukhyamantri Awas Yojana
Year2025
Application ModeOnline
Official Websitehttps://bocw.hp.nic.in/
HP Mukhyamantri Awas Yojana 2025-26 Overview

HP Mukhyamantri Awas Yojana Eligibility (पात्रता)

मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस आवास योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक हिमाचल प्रदेश का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक भवन/ निर्माण श्रमिक होना चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकता है|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होनी चाहिए|
  • जो भी श्रमिक इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्होंने पिछले 12 महीने में कम से कम 90 दिन तक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य पूरा किया हो|
  • आवेदक का पंजीकरण प्रतिवर्ष नवीनीकृत किया जाना चाहिए|
  • जिस समय आवेदक आवेदन कर रहा हो उसे समय पर आवेदक की हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की सदस्यता सक्रिय होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत भवन या निर्माण कार्य में संलग्न होना चाहिए|

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण पत्र|
  • निवास प्रमाण पत्र|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • श्रमिक कार्ड की फोटो कॉपी|
  • संगठन के द्वारा जारी किया गया कर्मचारी का पहचान प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Also Read :-

HP Mukhyamantri Awas Yojana Apply Online (ऑनलाइन आवेदन)

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल https://bocw.hp.nic.in/ पर जाना होगा|
Mukhyamantri Awas Yojana Apply Online
Mukhyamantri Awas Yojana Apply Online
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको Worker Services पर जाकर Apply For Benefits पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
Mukhyamantri Awas Yojana Registration
Mukhyamantri Awas Yojana Registration
  • इसके बाद आपके पास एक नया पेज ओपन होगा| इसमें आपको Beneficiary ID और Date Of Birth दर्ज करनी होगी| उसके बाद Search बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपको अपनी योजना के नाम पर क्लिक करना होगा|
  • उसके बाद आपके पास आवेदन फार्म खुल जाएगा| फार्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद आपको आवेदन जमा करें वाले बटन पर क्लिक करना होगा|
  • इस प्रकार आप योजना का लाभ लेने के लिए आवास योजना में आवेदन दर्ज करवा सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

HP Mukhyamantri Awas Yojana 2025 FAQ

  1. HP Mukhyamantri Awas Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को नया घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना में कितने रुपए की वित्तीय सहायता मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र पंजीकृत श्रमिकों को 1,50,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment