Swaran Jayanti Ashray Yojana: नया मकान बनाने के लिए 1.50 लाख की सहायता, इन्हें मिलेगा लाभ


Swaran Jayanti Ashray Yojana: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा स्वर्ण जयंती आश्रय योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों से संबंध रखने वाले राज्य के स्थाई निवासियों के घरों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नया घर बनाने के लिए 1,50,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी| जिससे लाभार्थी को अपना नया घर बनाने में मदद मिल सके तथा वह आसानी से अपने घर का निर्माण कर सके| 

Swaran Jayanti Ashray Yojana HP Highlights

Article NameHP Swaran Jayanti Ashray Yojana 2026
Sarkari Yojana NameSwaran Jayanti Ashray Yojana
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttp://esomsa.hp.gov.in/
HP Swaran Jayanti Ashray Yojana 2026 Overview

HP Swaran Jayanti Ashray Yojana Eligibility (पात्रता)

हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक हिमाचल प्रदेश राज्य का स्थाई रूप से निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ अनुसूचित जाति (SC) , अनुसूचित जनजाति (ST) या फिर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंध रखने वाले आवेदक ही उठा सकते हैं|
  • आवेदक की सालाना आय ₹50000 या उससे कम होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास अपना घर नहीं होना चाहिए|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर आवेदक के नाम की भूमि मकान के निर्माण के राजस्व रिकॉर्ड में होगी|

एचपी स्वर्ण जयंती आश्रय योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्ताभेजो की सूची नीचे दी गई है जिनकी आवश्यकता आपको आवेदन करते समय पड सकती है :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के द्वारा जारी किया गया हिमाचली प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आय की पुष्टि के लिए वार्षिक आय का प्रमाण पत्र|
  • स्पॉट रिपोर्ट|
  • ग्राम सभा के प्रस्ताव में बताई गई भूमि, जिस भूमि पर मकान बनाना है उसका ततिमा और जमाबंदी|
  • नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC)
  • प्रपोजल लेटर|
  • प्रधान द्वारा सत्यापित घर की फोटो|

Swaran Jayanti Ashray Yojana Apply

हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप आसानी से योजना का लाभ उठाने के लिए अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Swaran Jayanti Ashray Yojana Application Form Pdf डाउनलोड करनी होगी|
  • उसके बाद आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना होगा|
  • इसके बाद आपको अपनी एप्लीकेशन फॉर्म को करना होगा| आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथजरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित जिला कल्याण अधिकारी/ तहसील कल्याण अधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • उसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और यदि सारी जानकारी सही पाई जाती है तथा आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा|
  • इस तरह आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपना आवेदन दर्ज करवा सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

HP Swaran Jayanti Ashray Yojana 2026 FAQ

  1. HP Swaran Jayanti Ashray Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों से संबंध रखने वाले राज्य के स्थाई निवासियों के घरों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|

  2. हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नया घर बनाने के लिए 1,50,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment