Women Self Employment Scheme: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा महिला स्वरोजगार योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को छोटे व्यवसाय या व्यापार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है|
हिमाचल प्रदेश महिला स्वरोजगार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी| जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और राज्य भर में स्व रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा| यह सहायता राशि चाय की दुकान/ करियाना की दुकान/ दर्जी की दुकान/ कढ़ाई की दुकान/ मनियारी की दुकान और स्थानीय स्तर पर पहचानेंगेकिसी भी अन्य आय सृजन गतिविधियों के आधार पर दी जाएगी|
Women Self Employment Scheme HP Highlights
| Article Name | HP Women Self Employment Scheme 2026 |
| Scheme Name | Women Self Employment Scheme |
| Year | 2026 |
| Mode | Offline |
| Official Website | https://himachal.nic.in/ |
HP Women Self Employment Scheme Eligibility (पात्रता)
हिमाचल प्रदेश महिला स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक महिला होनी चाहिए|
- आवेदक को अपनी आजीविका कमाने के लिए अपना खुद का व्यवसाय और लघु उद्योग स्थापित करना होगा|
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की वार्षिक आय 35 हजार रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
- इसे अधिक आय वाले आवेदक इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं|
- शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति भी इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र होंगे|
हिमाचल प्रदेश महिला स्वरोजगार योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- आधार कार्ड होना चाहिए|
- Bond फॉर्म (Bond Form)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- Sarkari Yojana 2026 | सरकारी योजना 2026
- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट | Ayushman Bharat Yojana List
- PM Employment Generation Programme
- E Shram Card | श्रमिक कार्ड पंजीकरण
- कौशल विकास योजना | Kaushal Vikas Yojana
- किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट | Kisan Samman Nidhi Yojana List
- HP Ration Card List 2026 | हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2026
Women Self Employment Scheme Apply
हिमाचल प्रदेश महिला स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसे देखकर आप आसानी से योजना का लाभ उठाने के लिए अपना आवेदन दर्ज करवा सकते हैं :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय जाना होगा|
- वहां पर जाकर आपको योजना से संबंधित आवेदन पत्र के लिए अनुरोध करने होगा|
- उसके बाद वहां पर आपको आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी मिल जाएगी|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा दें|
- उसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और यदि सारी जानकारी से ही पाई जाती है तथा आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
HP Women Self Employment Scheme 2026 FAQ
HP Women Self Employment Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा महिलाओं को छोटे व्यवसाय या व्यापार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है|
हिमाचल प्रदेश महिला स्वरोजगार योजना में कितने रुपए की सहायता मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 5,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|