Birsa Harit Gram Yojana: सामान्य और निजी भूमि पर फल देने वाले और चारे वाले पेड़ों का रोपण


Birsa Harit Gram Yojana: राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से सामान्य और निजी भूमि पर ब्लॉक और रैखिक वृक्षारोपण गतिविधियां संचालित की जाती हैं| जिससे कि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, भूमिहीन परिवारों औरअन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को लाभ मिलता है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ढांचे द्वारा कार्यान्वित की जाती है| इस योजना के द्वारा सामान्य और निजी भूमि पर फल देने वाले और चारे वाले पेड़ों का रोपण किया जाएगा| इसके साथ ही MGNREGA के तहत 100 दिनों की रोजगार गारंटी भी दी जाएगी|

Birsa Harit Gram Yojana Jharkhand Highlights

Article NameJharkhand Birsa Harit Gram Yojana 2026
Sarkari Yojana NameBirsa Harit Gram Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://sarkaraapkedwar.jharkhand.gov.in/
JH Birsa Harit Gram Yojana 2026 Overview

Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana Eligibility (पात्रता)

झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST),  आदिम जनजाति या फिर गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला परिवार प्रधान, विकलांग व्यक्ति या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ छोटे तथा सीमांत किसानों को दिया जाएगा|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास MGNREGA जॉब कार्ड होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ उन्ही किसानों को दिया जाएगा जिनकी आजीविका मुख्यतः कृषि पर निर्भर होगी|

झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • अगर लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र|
  • यदि लागू हो तो बीपीएल प्रमाण पत्र|
  • मनरेगा जॉब कार्ड की कॉपी|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Also Read :-

Birsa Harit Gram Yojana Apply

झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको स्थानीय ग्राम पंचायत या मनरेगा के कार्यालय में जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • इसके बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरें| आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें और अपना आवेदन पत्र संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • इसके बाद ग्राम सभा के द्वारा पात्र आवेदकों का सत्यापन और अनुमोदन किया जाएगा|
  • उसके बाद योजना के चरण के अनुसार वृक्षारोपण का कार्य दिया जाएगा|
  • इस तरह आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपना आवेदन दर्ज करवा सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana 2026 FAQ

  1.  Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा सामान्य और निजी भूमि पर फल देने वाले और चारे वाले पेड़ों का रोपण किया जाएगा|

  2. झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

    इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST),  आदिम जनजाति या फिर गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से संबंधित नागरिक उठा सकते हैं|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment