Maiya Samman Yojana: 2,500 रुपए प्रति माह की सहायता राशि, ऐसे करें आवेदन


Maiya Samman Yojana: सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पात्र महिला लाभार्थियों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है| जिससे कि महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा दिया जा सके|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 2,500 रुपए की मासिक सहायता राशि प्रदान की जाती है| यह सहायता राशि हर महीने की 15 तारीख को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

Maiya Samman Yojana Jharkhand Highlights

Article NameJharkhand Maiya Samman Yojana 2026
Sarkari Yojana NameMaiya Samman Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://jharkhand.gov.in/
JH Maiya Samman Yojana 2026 Overview

Jharkhand Maiya Samman Yojana Eligibility (पात्रता)

झारखंड मैया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :- 

  • इस योजना का लाभ केवल उन्हें महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार में कोई भी आयकर दाता नहीं होगा|
  • इनकम टैक्स भरने वाले परिवारों की महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं|
  • इसके साथ ही जिन महिलाओं का पीएफ कटता है वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं|
  • अगर महिला या परिवार के किसी सदस्य को रिटायरमेंट की बात पेंशन मिल रही हो तो वह भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं|
  • इसके साथ ही जिन महिलाओं को सरकार की ओर से कोई अन्य पेंशन मिल रही है वह भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं|
  • परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान/ पूर्व सांसद या विधायक नहीं होना चाहिए|
  • अगर महिला या परिवार का सदस्य कोई भी सरकारी नौकरी में है तो वह महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक महिला होनी चाहिए|
  • आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 49 वर्ष होनी चाहिए|

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • राशन कार्ड की कॉपी|
  • मतदाता पहचान पत्र की कॉपी|
  • पैन कार्ड की कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • स्व घोषणा पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Maiya Samman Yojana Apply Process

झारखंड मैया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आंगनबाड़ी केंद्र या ब्लॉक विकास अधिकारी/ क्षेत्रीय अधिकारी के कार्यालय जाना होगा| 
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप Maiya Samman Yojana Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र भरे और फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक अपना आवेदन पत्र नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या ब्लॉक विकास अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा दें|
  • शहरी क्षेत्र के आवेदक अपना आवेदन पत्र क्षेत्रीय अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष कैंप भी लगाए जाते हैं| वहां पर आपको अपना आधार कार्ड लेकर जाना होता है तथा अधिकारी आपका फॉर्म भर देते हैं| इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका घर-घर जाकर भी फॉर्म भरती हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Jharkhand Maiya Samman Yojana 2026 FAQ

  1. Jharkhand Maiya Samman Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पात्र महिलाओं को मासिक सहायता राशि प्रदान की जाती है| जिससे कि महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा दिया जा सके|

  2. झारखंड मैया सम्मान योजना के द्वारा कितने रुपए की मासिक सहायता दी जाती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹2,500 की मासिक सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment