Mukhyamantri Sarthi Yojana: 1,500 रुपए का मासिक भत्ता, ऐसे उठाएं लाभ


Mukhyamantri Sarthi Yojana: राज्य सरकार के श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य एनएसक्यूएफ मानकों के अनुरूप झारखंड में युवाओं के लिए उद्योग प्रासंगिक कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करना है| इस योजना के माध्यम से जेएसडीएमएस द्वारा सभी 24 जिलों में यह कार्यक्रम रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना के माध्यम से एससी/ एसटी, महिलाओं, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर नागरिकों को लाभ दिया जाएगा| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से योजना का लाभ ले सकते हैं| योजना से संबंधित पात्रता और जरूर दस्तावेजों की सूची नीचे की गई है| इसके साथ ही आप योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कैसे करें की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं|

Mukhyamantri Sarthi Yojana Jharkhand Highlights

Article NameJharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2026
Sarkari Yojana NameMukhyamantri Sarthi Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://jsdm.jharkhand.gov.in/
Mukhyamantri Sarthi Yojana 2026 Overview

Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना के द्वारा उद्योग संरेखित, उच्च गुणवत्ता वाला कौशल प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जाता है|
  • इसमें बेहतर रोजगार के लिए सॉफ्ट स्किल और आईटी प्रशिक्षण शामिल है|
  • इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को वर्दी, प्रतिभागी पुस्तिकाएं और आवश्यक उपकरण निशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है|
  • प्रशिक्षण लेने के बाद भी अगर आप बेरोजगार होते हैं तो ऐसी स्थिति में लड़कों को ₹1,000 का मासिक रोजगार प्रोत्साहन भत्ता तथा लड़कियों, ट्रांसजेंडर और पीडब्ल्यूडी के लिए एक वर्ष के लिए ₹1500 का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है|
  • इसके साथ ही गैर आवासीय प्रशिक्षुओं को ₹1,000 का मासिक परिवहन भत्ता भी प्रदान किया जाता है|

JH Mukhyamantri Sarthi Yojana Eligibility (पात्रता)

मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसे चेक करके आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को                                                                                        प्राथमिकता समूह (एससी/ एसटी. महिला, ट्रांसजेंडर) में से किसी एक से संबंधित होना चाहिए|

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Mukhyamantri Sarthi Yojana Apply Online

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के आधिकारिक पोर्टल https://jsdm.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा|
Mukhyamantri Sarthi Yojana Apply Online
Mukhyamantri Sarthi Yojana Apply Online
  • इसके बाद आपको Registration वाले ऑप्शन पर जाकर Candidate Registration पर क्लिक करना होगा|
Mukhyamantri Sarthi Yojana Online Registration
Mukhyamantri Sarthi Yojana Online Registration
  • इसके बाद आपके पास एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा| फार्म में मांगी गई जानकारी भरकर अपना फॉर्म सबमिट कर दें| 
  • रजिस्ट्रेशन पूरी होने के बाद अपने यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए Login करें|
  • इसके बाद पंजीकरण लिंक पर जाएं| उसके बाद आपके पास आवेदन पत्र खुल जाएगा फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे|
  • उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके अपना फॉर्म सबमिट कर दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2026 FAQ

  1. Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाता है|

  2. झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना में कितने रुपए की सहायता मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लड़कों को ₹1,000 का मासिक रोजगार प्रोत्साहन भत्ता तथा लड़कियों, ट्रांसजेंडर और पीडब्ल्यूडी के लिए एक वर्ष के लिए ₹1500 का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment