Nirashrit Mahila Samman Pension Yojana: 1,000 रुपए प्रति माह पेंशन


Nirashrit Mahila Samman Pension Yojana: राज्य सरकार के महिला विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है जो अपने संसाधनों से अपना भरण पोषण करने में असमर्थ है और जिन्हें वित्तीय सहायता की आवश्यकता है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

झारखंड मुख्यमंत्री निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह की पेंशन राशि प्रदान की जाती है| यह पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है| इसको प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होती है यह सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है|

Mukhyamantri Rajya Nirashrit Mahila Samman Pension Yojana Jharkhand Highlights

Article NameJharkhand Nirashrit Mahila Samman Pension Yojana 2026
Sarkari Yojana NameMukhyamantri Rajya Nirashrit Mahila Samman Pension Yojana
StateJharkhand
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://jharkhand.gov.in/
JH Mukhyamantri Rajya Nirashrit Mahila Samman Pension Yojana 2026 Overview

Jharkhand Nirashrit Mahila Samman Pension Yojana Eligibility (पात्रता)

झारखंड मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक ऐसी महिला होनी चाहिए जिसके पति की मृत्यु हो गई है या फिर वह एक परित्यक्त महिला या तो 45 वर्ष या उससे अधिक आयु की एकल महिला होनी चाहिए|
  • आवेदक के पास आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर वह अन्य किसी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभ नहीं ले रहा होगा|
  • आवेदक का परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक सेवानिवृत्ति नहीं होना चाहिए और ना ही वह केंद्र एवं राज्य सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में स्थाई रूप से कार्यरत नहीं होना चाहिए|
  • आवेदक या उनके पति-पत्नी को भी पारिवारिक पेंशन या फिर केंद्र एवं राज्य सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से पेंशन प्राप्त नहीं होनी चाहिए|

झारखंड मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • अगर आवेदक के पति की मृत्यु हो गई है तो -पत्नी का स्व सत्यापित मृत्यु प्रमाण पत्र|
  • यदि आवेदक परित्यक्त महिला या अकेली महिला है तो उसे वीडियो/ एसडीओ/ नगर पालिका कार्यालय से प्रमाण पत्र/ सिफारिश पत्र लेना होगा|
  • आयु की पुष्टि के लिए मतदाता पहचान पत्र की कॉपी|
  • पात्रता के संबंध में स्व घोषणा पत्र|
  • आधार कार्ड की कॉपी (अगर आधार कार्ड नहीं है तो आवेदक को स्व घोषणा प्रस्तुत करनी होगी)
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Mukhyamantri Rajya Nirashrit Mahila Samman Pension Yojana Apply

झारखंड मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह पता कर सकते हैं कि आपको कहां और कैसे आवेदन करना है :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO)/ सब डिविजनल ऑफीसर (SDO)/ सर्किल ऑफिसर के कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • वहां से आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
  • आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक अपना आवेदन पत्र ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के कार्यालय में जमा करवा दें|
  • नगर पालिकाओं और अधिसूचित क्षेत्र के नागरिक अपना आवेदन पत्र सब डिविजनल ऑफीसर (SDO) या फिर सर्किल अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Jharkhand Mukhyamantri Rajya Nirashrit Mahila Samman Pension Yojana 2026 FAQ

  1. Jharkhand Nirashrit Mahila Samman Pension Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा उन महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है जो अपने संसाधनों से अपना भरण पोषण करने में असमर्थ है|

  2. झारखंड मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को ₹1000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment