Sports Scholarship Yojana (Vritika): राज्य सरकार के कला, संस्कृति, खेल और युवा मामलों के निदेशालय द्वारा खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य एथलीट को वित्तीय सहायता प्रदान करना है और उन्हें आजीविका के रूप में खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है|
झारखंड खेल छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से एथलीट को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है| इस योजना के माध्यम से पात्र खिलाड़ियों को ₹3000 से लेकर ₹6000 तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है|
Sports Scholarship Yojana Jharkhand Highlights
| Article Name | Jharkhand Sports Scholarship Yojana (Vritika) 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Sports Scholarship Yojana (Vritika) |
| State | Jharkhand |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://sports.jharkhand.gov.in/ |
Jharkhand Sports Scholarship Yojana Benefits (लाभ)
- इस योजना के माध्यम से राष्ट्रीय चैंपियनशिप विजेता को जिन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है उन्हें ₹6000 प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाएगी|
- इसके साथ ही जिन्होंने चौथे से लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया है उन्हें ₹4000 प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाएगी|
- राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए सिलेक्ट होने वाले राज्य स्तरीय विजेताओं को जिन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है उन्हें 3000 रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाएगी|
- इसके साथ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड समतुल्य प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को ₹4000 प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाएगी|
- इसके साथ ही खिलाड़ियों को अतिरिक्त सहायता भी दी जाती है जिसका उपयोग वह प्रशिक्षण, पोषण और खेल उपकरण खरीदने के लिए कर सकते हैं|
Jharkhand Sports Scholarship Yojana Eligibility (पात्रता)
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक खिलाड़ी होना चाहिए|
- योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- इस योजना के द्वारा छात्रवृतियां पिछले वर्ष की मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर प्रदान की जाती है|
- योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर वह अन्य खेल योजना के तहत कोई अन्य छात्रवृत्ति या लाभ प्राप्त नहीं कर रहा होगा| उदाहरण के लिए जैसे मुफ्त आहार, वजीफा या आवास इत्यादि|
- अगर आवेदक को पहले से ही ऐसे लाभ मिल रहे हैं तो आवेदन करने से पहले उसे इन योजनाओं के लाभों को बंद करवाना होगा|
झारखंड खेल छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- स्थाई पता प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- आधार कार्ड|
- राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के प्रमाण पत्र|
- अगर आवेदन अन्य राज्य/ संगठन में कार्यरत/ पंजीकृत रहते हुए झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहा है तो उसके पास अनापत्ति प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- इसके साथ ही आवेदको को संबंधित समूहों द्वारा सत्यापित तिथियो, दूरियो, अंकों और अंकों सहित विस्तृत परिणाम प्रस्तुत करने होंगे|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Sports Scholarship Yojana Apply
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको खेल छात्रवृत्ति योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा|
- आप Sports Scholarship Yojana Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
- इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
- आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फार्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र कला, संस्कृति, खेल और युवा मामलों के निदेशालय या फिर झारखंड राज्य खेल प्राधिकरण में जमा करवा दें|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Jharkhand Sports Scholarship Yojana 2026 FAQ
Jharkhand Sports Scholarship Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ताकि वह खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें तथा उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके|
झारखंड खेल छात्रवृत्ति योजना में कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पत्र खिलाड़ियों को ₹3000 से लेकर ₹6000 प्रति माह तक की स्कॉलरशिप दी जाती है|