Kaimagga Vikasa Yojana: राज्य सरकार के हथकरघा एवं वस्त्र विभाग द्वारा काइमाग्गा विकास योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मौजूदा बुनकरों के हथकरघा बुनाई कौशल को विकसित करना और बनाए रखना है| जिससे कि राज्य में हथकरघा बुनाई की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित किया जा सके|
कर्नाटक काइमाग्गा विकास योजना के माध्यम से नए हथकरघा और आवश्यक उपकरणों की खरीद पर 50% की सब्सिडी प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ पारंपरिक और नए बुनकरों दोनों को दिया जाता है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
Kaimagga Vikasa Yojana Karnataka Highlights
| Article Name | Karnataka Kaimagga Vikasa Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Kaimagga Vikasa Yojana |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://karnatakadht.org/ |
Kaimagga Vikasa Yojana Benefits (लाभ)
- इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नए हथकरघा/ उपकरण/ मशीनरी की इकाई लागत का 50% सब्सिडी के रूप में दिया जाता है|
- इस राशि का प्रारंभिक सत्यापन के बाद 50% हिस्सा दिया जाता है तथा बाकी का 50% हिस्सा उपकरण खरीदने की पुष्टि के बाद दिया जाता है|
- उपकरण या मशीनरी की लागत का 50% हिस्सा लाभार्थी द्वारा दिया जाता है|
Karnataka Kaimagga Vikasa Yojana Eligibility (पात्रता)
कर्नाटक काइमाग्गा विकास योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसे देखकर आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए बुनकर के पास बुनकर का पहचान पत्र होना चाहिए|
- योजना का लाभ उठाने के लिए पारंपरिक बुनकरों वर्तमान हथकरघा बुनाई पैशे का अभ्यास कर रहा हो|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए बुनकर के पास अपने घर/ किराए के घर में रहने वाली हथकरघा बुनकर सहकारी समितियां या हथकरघा संघ/ संगठनों या फिर कर्नाटक विकास निगम की सदस्यता होनी चाहिए|
- अगर बुनकर वार्पिंग मशीन खरीदना चाहता है तो उसके पास धुलाई में अनुभव का उचित प्रमाण पत्र होना चाहिए| इसके साथ ही उसके पास मशीन को रखने के लिए आवश्यक स्थान भी होना चाहिए|
- अगर युवा पुरुष और महिलाएं अभी अपना बुनाई का करियर शुरू कर रहे हैं तो उन्हें किसी भी सरकारी योजना के तहत हथकरघा बुनाई में प्रशिक्षण पूरा करना होगा| इसके साथ ही उनके पास इससे संबंधित प्रमाण पत्र भी होना चाहिए|
कर्नाटक काइमाग्गा विकास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- हथकरघा बुनाई प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र|
- बीबर के पहचान पत्र की कॉपी|
- वित्तीय संस्थान/ बैंक लोन/ स्वयं की पूंजी से इकाई लागत का 50% वित्त पोषण के लिए लोन स्वीकृति पत्र या फिर समझौता पत्र|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Kaimagga Vikasa Yojana Apply
कर्नाटक काइमाग्गा विकास योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है| जिसे देखकर आप यह पता कर सकते हैं कि योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको हथकरघा एवं वस्त्र विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय में जाना होगा|
- वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
- आवेदन पत्र मिलने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| एप्लीकेशन फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- इसके बाद अपना भरा हुआ आवेदन पत्र हथकरघा और कपड़ा विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय में जमा करवा दें|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Karnataka Kaimagga Vikasa Yojana 2026 FAQ
Karnataka Kaimagga Vikasa Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा हथकरघा बुनाई की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के लिए पात्र लाभार्थियों को नए उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी दी जाती है|
कर्नाटक काइमाग्गा विकास योजना के तहत कितने प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नए उपकरणों की खरीद पर 50% की सब्सिडी प्रदान की जाती है|