Disabled State Award Scheme: 10 से 25 हजार की नकद सहायता, ऐसे उठाएं लाभ


Disabled State Award Scheme: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग द्वारा राज्य के विकलांग नागरिकों के लिए राज्य पुरस्कार योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से हर वर्ष राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ विकलांग कर्मचारी/ प्लेसमेंट एजेंसियों और नियुक्ताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाता है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

महाराष्ट्र विकलांग राज्य पुरस्कार योजना का लाभ केवल राज्य के स्थाई निवासी उठा सकते हैं| यह योजना 100% महाराष्ट्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है| इस योजना का लाभ दो श्रेणियां में दिया जाता है| पहली श्रेणी को 10,000 की सहायता तथा दूसरी श्रेणी को ₹25,000 की सहायता प्रदान की जाती है|

Disabled State Award Scheme Maharashtra Highlights

Article NameMaharashtra Disabled State Award Scheme 2026
Sarkari Yojana NameDisabled State Award Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://sjsa.maharashtra.gov.in/
MH Disabled State Award Scheme 2026 Overview

Maharashtra Disabled State Award Scheme Benefits (लाभ)

इस योजना के माध्यम से पुरस्कार दो श्रेणियां में दिए जाएंगे| पहली श्रेणी में पुरस्कारों की संख्या 12 है तथा दूसरी श्रेणी में पुरस्कारों की संख्या दो है| श्रेणी के हिसाब से लाभ की जानकारी आप नीचे देख सकते हैं :-

  • श्रेणी 1 :- सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी (जैसे दृष्टि विकलांग, अस्थि विकलांग, मानसिक रूप से मंद या फिर श्रवण विकलांग) को ₹10,000 की नकद सहायता, एक प्रशस्ति पत्र और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा|
  • श्रेणी 2 :- सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता (जैसे सरकार/ सार्वजनिक या निजी क्षेत्र) को ₹25,000 की नकद सहायता, एक प्रशस्ति पत्र और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा|

MH Disabled State Award Scheme Eligibility (पात्रता)

महाराष्ट्र राज्य विकलांग पुरस्कार योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक योग्यता होनी चाहिए| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक कर्मचारी/ प्लेसमेंट एजेंसी या फिर नियोक्ता होना चाहिए|
  • अगर आवेदक एक नियोक्ता या कर्मचारी है तो आवेदक एक विकलांग व्यक्ति (जैसे दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, अस्थि विकलांग इत्यादि) होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक कम से कम 40% या उससे अधिक विकलांग होना चाहिए|
  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थाई रूप से निवासी होना चाहिए|

महाराष्ट्र विकलांग राज्य पुरस्कार योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • रोजगार का प्रमाण पत्र|
  • बायो डाटा (Bio Data)
  • संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण पत्र|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट इत्यादि)
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • स्थाई पता प्रमाण पत्र|
  • 40% या उससे अधिक विकलांगता का प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Disabled State Award Scheme Apply

महाराष्ट्र विकलांग राज्य पुरस्कार योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं की आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय जाना होगा|
  • उसके बाद आपको वहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र सहायक आयुक्त, जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा करवा दे|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Maharashtra Disabled State Award Scheme 2026 FAQ

  1. Maharashtra Disabled State Award Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा हर वर्ष राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ विकलांग कर्मचारी/ प्लेसमेंट एजेंसियों और नियुक्ताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाता है|

  2. महाराष्ट्र विकलांग राज्य पुरस्कार योजना में कितने रुपए की सहायता दी जाती है?

    इस योजना के माध्यम से लाभ दो श्रेणियां में दिया जाता है| पहली श्रेणी को 10,000 की सहायता तथा दूसरी श्रेणी को ₹25,000 की सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment