Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme: 600 रुपए प्रति माह पेंशन, इन्हें मिलेगा लाभ


Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme: सरकार के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 65 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

महाराष्ट्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ बीपीएल परिवारों से संबंधित नागरिक उठा सकते हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹600 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme Maharashtra Highlights

Article NameMaharashtra Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme 2026
Scheme NameIndira Gandhi National Old Age Pension Scheme
Year2026
ModeOffline
Official Websitehttps://sjsa.maharashtra.gov.in/
MH Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme 2026 Overview

Maharashtra Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

महाराष्ट्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पेंशन योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं की आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक की आयु 65 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार के नागरिक ही उठा सकते हैं|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर वह अन्य किसी सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन प्राप्त नहीं कर रहा होगा|

महाराष्ट्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड|
  • पहचान प्रमाण पत्र (वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि)
  • पता प्रमाण पत्र|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • अगर लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र|
  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाला बीपीएल कार्ड या संबंधित दस्तावेज|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme Apply

महाराष्ट्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसके माध्यम से आप आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी कलेक्टर कार्यालय/ तहसीलदार/ तलाथी के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
  • एप्लीकेशन फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • इसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और यदि सारी जानकारी सही पाई जाती है और आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Maharashtra Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा बीपीएल परिवारों के 65 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. महाराष्ट्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन दी जाती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹600 की मासिक पेंशन दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment