Mahila Kisan Yojana: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सहयोग द्वारा महिला किसान योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित चारमाकर समुदाय (जैसे की घोर, चभर, होलार और मोची इत्यादि) की जीवन शैली का उत्थान करना है|
महाराष्ट्र महिला किसान योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थी ₹50,000 तक की वित्तीय सहायता का लाभ उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Mahila Kisan Yojana Maharashtra Highlights
| Article Name | Maharashtra Mahila Kisan Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Mahila Kisan Yojana |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://sjsa.maharashtra.gov.in/ |
MH Mahila Kisan Yojana Benefits (लाभ)
- योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹50,000 की राशि लोन के रूप में प्रदान की जाएगी|
- इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को ₹10,000 की राशि सब्सिडी के रूप में दी जाती है जिससे लाभार्थी पर प्रभावी लोन का बोझ कम हो सके|
- उसके साथ ही बची हुई ₹40,000 की राशि को 5% प्रति वर्ष की किफायती ब्याज दर पर लोन के रूप में प्रदान किया जाता है|
Maharashtra Mahila Kisan Yojana Eligibility (पात्रता)
महाराष्ट्र महिला किसान योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-
- आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक महिला होनी चाहिए|
- आवेदक चारमाकर समुदाय से संबंधित होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
- जिस व्यवसाय के लिए आवेदक लोन लेना चाहता है उसे उस व्यवसाय का ज्ञान होना चाहिए|
- कृषि परियोजना लोन के लिए 7/12 भूमि उतरन पर आवेदक का अपना नाम या अपने पति के साथ जॉइंट नाम या फिर अपने पति का नाम (हलफनामा के साथ) होना चाहिए|
- इस 50% सब्सिडी योजना और मार्जिन मनी का लाभ लेने के लिए आवेदक की वार्षिक आय गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिए|
- एनएफएसडीसी योजना के लिए आय सीमा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 98,000 रुपए तथा शायरी क्षेत्र के लिए 1,20,000 रुपए है|
महाराष्ट्र महिला किसान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को LIDCOM जिला कार्यालय से अपना आवेदन पत्र पूरा करना होगा|
- अधिकृत सरकारी अधिकारी द्वारा जारी किया गया वैलिड आय प्रमाण पत्र|
- लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- चारमाकर समुदाय का जाति प्रमाण पत्र|
- महाराष्ट्र का निवास प्रमाण पत्र|
- 7/12 भूमि अर्क|
- कृषि लोन के लिए हलफनामा के साथ आवेदक का नाम, पति का नाम और पति के साथ जॉइंट फोटोग्राफ|
- प्रस्तावित व्यवसाय/ परियोजना से संबंधित ज्ञान या अनुभव प्रमाण पत्र|
MH Mahila Kisan Yojana Apply
महाराष्ट्र महिला किसान योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महाराष्ट्र के चमड़ा उद्योग विकास निगम (LIDCOM) के नजदीकी कार्यालय जाना होगा|
- वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र चमड़ा उद्योग विकास निगम के जिला कार्यालय में जमा करवा दें|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Maharashtra Mahila Kisan Yojana 2026 FAQ
Maharashtra Mahila Kisan Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा आर्थिक रूप से वंचित चारमाकर समुदाय (जैसे की घोर, चभर, होलार और मोची इत्यादि) की जीवन शैली का उत्थान करना है|
महाराष्ट्र महिला किसान योजना के माध्यम से कितने रुपए का लोन ले सकते हैं?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 50,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|