Handicapped Students Stipend Scheme: सरकार के समाज कल्याण एवं जनजातीय मामलों के विभाग द्वारा विकलांग छात्र वजीफा योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से दिव्यांग छात्रों को किताबें और यूनिफॉर्म जैसी आवश्यक वस्तुओं खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
मिजोरम विकलांग छात्र वजीफा योजना का लाभ सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में नामांकित छात्र उठा सकते हैं| इस योजना के माध्यम से छात्रों को मासिक वजीफा प्रदान किया जाता है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
Handicapped Students Stipend Scheme Mizoram Highlights
| Article Name | Mizoram Handicapped Students Stipend Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Handicapped Students Stipend Scheme |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://socialwelfare.mizoram.gov.in/ |
Handicapped Students Stipend Scheme Benefits (लाभ)
- चौथी कक्षा तक के छात्रों को ₹30 प्रति माह प्रति छात्र प्रदान किया जाता है जो की 360 रुपए प्रति वर्ष होता है|
- पांचवी कक्षा से लेकर सातवीं कक्षा तक के छात्रों को ₹40 प्रति माह प्रदान किए जाते हैं जो की 480 रुपए प्रति वर्ष होता है|
- आठवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को ₹85 प्रति माह प्रति छात्र प्रदान किया जाता है जो की 1020 रुपए प्रति वर्ष होता है|
Mizoram Handicapped Students Stipend Scheme Eligibility (पात्रता)
विकलांग छात्र वजीफा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मिजोरम का निवासी होना चाहिए|
- आवेदक एक विकलांग नागरिक होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक सरकारी या निजी स्कूलों में नामांकित छात्र होना चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए|
मिजोरम विकलांग छात्र वजीफा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- यूडीआईडी/ विकलांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- बीपीएल होने का प्रमाण पत्र या पारिवारिक राशन कार्ड की कॉपी|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- योग्यता दस्तावेज|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Handicapped Students Stipend Scheme Apply Process
मिजोरम विकलांग छात्र वजीफा योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिससे आपको यह पता लगेगा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सादे कागज पर अपना आवेदन लिखना होगा|
- उसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ना होगा|
- इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा करवाना होगा|
- आप जिस भी अधिकारी के पास आप अपना आवेदन पत्र जमा करवाते हैं उनसे आप रसीद या पावती के लिए अनुरोध कर सकते हैं|
- इस तरह आप इस योजना का लाभ देने के लिए आवेदन कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Mizoram Handicapped Students Stipend Scheme 2026 FAQ
Mizoram Handicapped Students Stipend Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा दिव्यांग छात्रों को किताबें और यूनिफॉर्म जैसी आवश्यक वस्तुओं खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
मिजोरम विकलांग छात्र वजीफा योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता दी जाती है?
इस योजना के माध्यम से चौथी कक्षा के छात्रों को ₹30 प्रति माह तथा 360 रुपए प्रति वर्ष, पांचवी से लेकर सातवीं कक्षा के छात्रों को ₹40 प्रति माह और ₹480 रुपए प्रति वर्ष और आठवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को ₹85 प्रति माह और 1020 रुपए प्रति वर्ष दिए जाते हैं|