Kailash Mansarovar Yatra: राज्य सरकार के धार्मिक ट्रस्ट और बंदोबस्ती विभाग द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले राज्य के तीर्थ यात्रियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है|
कैलाश मानसरोवर यात्रा का लाभ मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा चयनित व्यक्तियों की लिस्ट में स्थान पाने के बाद अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर ली है| उन्हें यात्रा पर हुए वास्तविक खर्च के प्रमाण पत्र जमा करने पर 50% खर्च की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी| इसमें प्रतिपूर्ति की अधिकतम राशि 30,000 रुपए है|
मध्य प्रदेश कैलाश मानसरोवर यात्रा का लाभ केवल मध्य प्रदेश के नागरिक ही उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेज की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Kailash Mansarovar Yatra MP Highlights
| Article Name | MP Kailash Mansarovar Yatra 2025 |
| Scheme Name | Kailash Mansarovar Yatra |
| Year | 2025 |
| Registration Mode | Offline |
| Official Website | https://dharmasva.mp.gov.in/ |
MP Kailash Mansarovar Yatra Benefits (लाभ)
- इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा आवश्यक प्रमाण पत्र और जरूरी दस्तावेज जमा करने पर मध्य प्रदेश के नागरिकों को कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान किए गए कुल खर्च का 50% प्रति तीर्थ यात्री दिया जाएगा|
- इसमें अधिकतम 30,000 रुपए तक की प्रति पूर्ति की जाएगी|
- पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
Kailash Mansarovar Yatra Eligibility (पात्रता)
कैलाश मानसरोवर यात्रा का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश का मूल रूप से निवासी होना चाहिए|
- भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा चयनित होने के बाद ही आवेदक को कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करनी होगी|
- जिन नागरिकों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा चुना जाएगा| वह नागरिक ही इस तीर्थ यात्रा योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए|
- योजना का लाभ एक व्यक्ति अपने जीवन काल में सिर्फ एक बार ही उठा सकता है|
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए तीर्थ यात्रियों को यात्रा के दौरान हुए अपने वास्तविक खर्चों का विवरण देने वाले सभी दस्तावेज जमा करने आवश्यक होंगे|
- अगर पति और पत्नी दोनों को तीर्थ यात्रा के लिए चुना जाता है तो यात्रा का लाभ लेने के लिए उनकी पात्रता भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के निर्देशानुसार होगी|
मध्य प्रदेश कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज
- स्थाई पता प्रमाण पत्र|
- आधार कार्ड|
- पहचान प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी होने का प्रमाण पत्र|
- यात्रा पर हुए खर्च का विवरण|
- भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा चुने जाने का प्रमाण पत्र|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- मध्य प्रदेश सरकारी योजना 2025 | MP Sarkari Yojana 2025
- Sarkari Yojana 2025 | सरकारी योजना 2025
- युवा स्वाभिमान योजना मध्य प्रदेश | MP Yuva Swabhiman Yojana
- एमपी राशन कार्ड लिस्ट | MP Ration Card List
- मध्य प्रदेश रोजगार योजना | MP Rozgar Yojana
Kailash Mansarovar Yatra Apply
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको Kailash Mansarovar Yatra Application Form Download करना होगा|
- इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा और तीर्थ यात्रा पूरी होने के साथ दिनों के अंदर इस आवेदन पत्र को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा संबंधित जिला कलेक्टर के पास जरूरी दस्तावेजों और तीर्थ यात्रा के खर्च के रिकॉर्ड के साथ जमा करना होगा|
- इसके बाद संबंधित कलेक्टर के कार्यालय द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी|
- अगर सारी जानकारी सही पाई जाती है और आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको अनुदान राशि दे दी जाएगी|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
MP Kailash Mansarovar Yatra 2025 FAQ
मध्य प्रदेश कैलाश मानसरोवर यात्रा क्या है?
इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा चयनित व्यक्तियों की सूची में स्थान पर लिया है तथा उसके बाद अपनी क्लास मानसरोवर यात्रा पूरी कर ली है| उन्हें राज्य सरकार द्वारा यात्रा पर हुए वास्तविक खर्च का 50% अनुदान दिया जाएगा|
एमपी कैलाश मानसरोवर यात्रा में अधिकतम कितने रुपए का अनुदान मिल सकता है?
इस योजना के माध्यम से यात्रा पर हुए वास्तविक खर्च का 50% और अधिकतम 30,000 रुपए का अनुदान दिया जाता है|