MP Nal Jal Yojana: मध्य प्रदेश की राज्य सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नल जल योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू रूप से स्वच्छ जल उपलब्ध करवाना है| इसके लिए इस योजना को शुरू किया गया है|
एमपी नल जल योजना का लाभ लेने के लिए आपको संबंधित ग्राम पंचायत में आवेदन करना होगा| आपके आवेदन के बाद ही आपको पानी का कनेक्शन दिया जाएगा| इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को हर महीने जल की राशि का भुगतान पंचायत को करना होगा|
मध्य प्रदेश नल जल योजना के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिसे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की जानकारी देने जा रहे है| इसके लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें|
Tap Water Scheme MP Highlights
| Article Name | MP Nal Jal Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Nal Jal Yojana |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Online |
| Official Website | https://mppanchayatdarpan.gov.in/ |
MP Nal Jal Yojana Eligibility (पात्रता)
नल जल योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिससे आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-
- आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई रूप से निवासी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन ग्राम पंचायत क्षेत्र से संबंधित होना चाहिए| जहां पर योजना लागू की गई है|
Also Read :-
- मध्य प्रदेश सरकारी योजना 2025 | MP Sarkari Yojana 2025
- Sarkari Yojana 2025 | सरकारी योजना 2025
- एमपी जन्म प्रमाण पत्र | MP Birth Certificate
- एमपी विकलांग पेंशन योजना | MP Viklang Pension Yojana
- एमपी प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना | Pratibha Kiran Scholarship Yojana
एमपी नल जल योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास ग्राम पंचायत को दिए गए बकाया करो का विवरण होना चाहिए|
- परिवार की समग्र आईडी होनी चाहिए|
- अगर जरूरत हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Nal Jal Yojana MP Online Registration
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आधिकारिक पंचायत दर्पण पोर्टल https://mppanchayatdarpan.gov.in/ पर जाना होगा|

- अब आपके पास कुछ इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको Online Services वाले ऑप्शन पर जाकर Water Connection Application पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
- इसके बाद आपको Tap Water Connection Application वाले ऑप्शन पर जाकर Apply For Tap Water Connection पर क्लिक करना होगा उदाहरण के लिए आप फोटो में भी देख सकते हैं|

- अब आपकी स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा| इसमें आपको जिला, जनपद, ग्राम पंचायत, गांव, वार्ड नंबर इत्यादि जानकारी भरनी होगी|
- उसके बाद नीचे जाने पर आपको आवेदक का नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर और समग्र आईडी जैसी जानकारी भरनी होगी|
- इसके बाद अन्य मांगी गई जानकारी को भरे और उसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर नीचे दिए गए Register के बटन पर क्लिक कर दे|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
MP Nal Jal Yojana 2025 FAQ
एमपी नल जल योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से पानी का नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं| यह आवेदन ग्राम पंचायत के द्वारा लिए जाएंगे|
क्या नल जल योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
जी हां, आप इस योजना के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और नया पानी का कनेक्शन ले सकते हैं|