Nandi Shala Yojana: बैलों की खरीद पर सब्सिडी, पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया देखें


Nandi Shala Yojana: राज्य सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा नंदी शाला योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक गर्भाधान सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय गैर वर्णनात्मक और वर्गीकृत मवेशियों की नसलो में सुधार करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

एमपी नंदी शाला योजना ग्राम पंचायत स्तर पर प्रगतिशील पशुधन मालिकों को साहीवाल, थारपारकर, हरियाणा, गिर, मालवी, निमाड़ी, केनकाथा जैसी मान्यता प्राप्त नसलो के उच्च गुणवत्ता वाले स्वदेशी प्रजनन वाले बैल रियायती लागत पर प्रदान किए जाते हैं|

मध्य प्रदेश नंदी शाला योजना के माध्यम से प्राकृतिक गर्भाधान सेवाओं के लिए स्वदेशी प्रजनन वाले बैलों को सब्सिडी प्रदान की जाती है| इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय मवेशी नसलो की उत्पादकता में काफी सुधार होगा| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| 

Nandi Shala Yojana MP Highlights

Article NameMP Nandi Shala Yojana 2026
Sarkari Yojana NameNandi Shala Yojana
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://mpdah.gov.in/
MP Nandi Shala Yojana 2026 Overview

Nandi Shala Yojana Benefits (लाभ)

  • मध्य प्रदेश राज्य से बाहर खरीदे गए बैलों के लिए 25,720 रुपए प्रति यूनिट|
  • 18,260 रुपए प्रति यूनिट मध्य प्रदेश के अंदर खरीदे गए बैलों के लिए|
  • इसमें लागत का 75% हिस्सा सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा|
  • लाभार्थी के द्वारा केवल लागत का 25% हिस्सा देना होगा|

MP Nandi Shala Yojana Eligibility (पात्रता)

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक एक पशुपालक होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उन्ही आवेदको को दिया जाएगा जो मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहते होंगे|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पर्याप्त कृषि भूमि होनी चाहिए| इसके साथ ही उसके पास कम से कम पांच मवेशी होने चाहिए|
  • अगर आवेदक के पास कृषि भूमि नहीं है तो उसके पास कम से कम 20 मवेशी होने चाहिए|
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को वितरित बैल को सामुदायिक प्राकृतिक गर्भाधान प्रयोजनो के लिए बनाए रखने और उपयोग करने के लिए तैयार होना चाहिए|

मध्य प्रदेश नंदी शाला योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

नंदी शाला योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे की गई है जिनकी आवश्यकता आपको आवेदन करते समय पड सकती है :-

  • आधार कार्ड होना चाहिए|
  • निवास प्रमाण पत्र|
  • अगर भूमि है तो भूमि का दस्तावेज|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)

Also Read :-

Nandi Shala Yojana Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)

एमपी नंदी शाला योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे बताई गई है :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होगा और वहां पर जाकर आपको आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करनी होगी|
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| एप्लीकेशन फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने फार्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र ग्राम पंचायत में जमा करवा दें|
  • जिस भी ग्राम पंचायत में आप आवेदन कर रहे हैं वहां पर आप रसीद के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|
  • अनुमोदन के बाद लाभार्थी को पशुपालन विभाग के साथ एक समझौता करना होता है|
  • उसके बाद लाभार्थी को स्वदेशी प्रजनन बैल और 60 दिनों तक का चारा तथा सहायक संसाधन भी प्रदान किए जाते हैं| 

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

MP Nandi Shala Yojana 2026 FAQ

  1. MP Nandi Shala Yojana Kya Hai?

    नंदी शाला योजना के द्वारा प्राकृतिक गर्भाधान सेवाओं के लिए स्वदेशी प्रजनन वाले बैलों को सब्सिडी प्रदान की जाती है|

  2. नंदी शाला योजना में कितने रुपए की सब्सिडी मिलती है?

    इस योजना के द्वारा बैलों की खरीद पर लागत का 75% हिस्सा सब्सिडी के रूप में मिलता है तथा 25% हिस्सा लाभार्थी को देना होता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment