MP Police Constable Bharti: 7500 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू


MP Police Constable Bharti: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 7500 पदों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए गए हैं| आठवीं और दसवीं कक्षा पास अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| एमपी कर्मचारी चयन मंडल द्वारा इसकी आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2025 से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 है| आज हम आपको अपने इस लेख में इस भर्ती के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इस भर्ती के लिए पात्रता, आयु सीमा, फीस इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

MP Police Constable Bharti 2025 Highlights

Recruitment NamePolice Constable Bharti
StateMadhya Pradesh
Online Apply Start Date15 September 2025
Online Apply End Date29 September 2025
Total Posts7500
Post NameConstable GD
NotificationPolice Constable Bharti Notification
Official Websitehttps://esb.mp.gov.in/
MP Police Constable Bharti 2025 Overview

MP Police Constable Bharti Application Fee (आवेदन शुल्क)

Category (श्रेणी)Fee (शुल्क)
सामान्य श्रेणी के लिए500 रुपए
एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग आवेदकों के लिए (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए)250 रुपए
एप्लीकेशन में सुधार करने के लिए शुल्क20 रुपए

MPESB Bharti Age Limit (आयु सीमा)

  • भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए|
  • आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए|
  • ध्यान दें आयु में छूट नियमों के अनुसार लागू है|

Also Read :-

Sarkari Yojana 2025 | सरकारी योजना 2025

आयुष्मान भारत योजना | Ayushman Bharat Yojana

कौशल विकास योजना 2025 | Kaushal Vikas Yojana

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती सैलरी, योग्यता और महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने के लिए आवेदक आठवीं या दसवीं कक्षा पास होना चाहिए|
  • वेतन की अगर बात करें तो इसमें सैलरी 19,500 रुपए से लेकर 62,000 रुपए तक है|
  • ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2025 को शुरू किए गए हैं|
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 है|
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2025 है|
  • परीक्षा की तिथि 30 अक्टूबर 2025 है|

MP Police Constable Bharti Online Apply

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
MP Police Constable Bharti Online Apply
MP Police Constable Bharti Online Apply
  • इसके बाद आपको भाषा का चयन करना होगा| आप हिंदी और इंग्लिश में से कोई भी भाषा सेलेक्ट कर सकते हैं|
MP Police Constable Bharti Registration
MP Police Constable Bharti Registration
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको Latest Updates वाले ऑप्शन में दिख रहे Online Form – Police Constable Recruitment Test – 2025 Start From 15/09/2025 पर क्लिक करना होगा|
Police Constable Recruitment Online Apply
Police Constable Recruitment Online Apply
  • अब आपको नीचे दिख रहे उम्मीदवार प्रोफाइलिंग पर क्लिक करके पहले विकल्प प्रोफाइल पंजीकरण फार्म के सामने दिख रहे एरो पर क्लिक करना होगा|
MPESB Bharti Online Apply
MPESB Bharti Online Apply
  • इसके बाद प्रोफाइल पंजीकरण में क्या आपके पास पूर्व में पंजीकृत प्रोफाइल आईडी है? के सामने दिख रहे हां या नहीं की ऑप्शन पर क्लिक करना होगा| अगर नहीं है तो नहीं पर क्लिक करें|
  • उसके बाद अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें और स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड भरकर OTP प्राप्त करें बटन पर क्लिक करें|
MP Police Constable Bharti Application Form
MP Police Constable Bharti Application Form
  • अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा|
  • इसके बाद प्राप्त प्रोफाइल OTP प्रविष्ट करे के सामने दिख रहे बॉक्स में ओटीपी दर्ज करें|
  • उसके बाद OTP सत्यापन करें बटन पर क्लिक करें|
  • अब नीचे दिए गए पंजीकरण करें बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस पर एक प्रोफाइल आईडी और पासवर्ड आएगा|
  • अब सामान्य पंजीकरण क्रमांक के सामने दिख रहे बॉक्स में अपनी प्रोफाइल आईडी और प्रोफाइल पासवर्ड के सामने दिख रहे बॉक्स में अपना पासवर्ड दर्ज करें|
  • उसके बाद स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करें|
MP Police Constable Bharti Ekyc
MP Police Constable Bharti Ekyc
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्रोफाइल पंजीयन ई केवायसी (eKYC) सत्यापन फार्म ओपन होगा|
  • अगर आपके पास आधार नंबर है तो हां करें| ओटीपी के द्वारा ईकेवाईसी करने के लिए Ekyc Otp द्वारा सत्यापन को सेलेक्ट करें और उसके बाद आगे बढ़ाएं के बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और उसके नीचे दिए गए बॉक्स पर टिक लगा कर नीचे दिए गया कैप्चा कोड भरे और Generate eKYC OTP पर क्लिक करें|
  • उसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा वह दर्ज करें और आगे बढ़े|
  • अब आपकी स्क्रीन पर एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • अपना एप्लीकेशन फॉर्म ध्यान पूर्वक भरें और मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें|
  • इस प्रकार आप एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

MP Police Constable Bharti 2025 FAQ

  1. कांस्टेबल भर्ती में कुल कितनी पद है?

    पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कुल 7500 पद है|

  2. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?

    फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 है|

  3. कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा कब होगी?

    पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 को होगी|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment