Pratibha Kiran Scholarship Yojana: राज्य सरकार द्वारा लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा| जिससे वह इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाकर आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकती है|
एमपी प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के द्वारा पात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष 5,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी| इस योजना के माध्यम से यह छात्रवृत्ति 10 महीने के लिए दी जाएगी| इस योजना का लाभ वह छात्राएं उठा सकती है जिन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा में कम से कम 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो|
प्रतिभा किरण योजना का लाभ आप कैसे ले सकते हैं इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे जमा करें उसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Pratibha Kiran Yojana MP Highlights
| Article Name | MP Pratibha Kiran Scholarship Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Pratibha Kiran Scholarship Yojana |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Online |
| Official Website | https://highereducation.mp.gov.in/ |
MP Pratibha Kiran Scholarship Yojana Eligibility (पात्रता)
प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है उसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-
- आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा शहर की निवासी होनी चाहिए|
- शहर में ही रहकर उसने स्कूल से 12वीं कक्षा कम से कम 60% उससे अधिक अंकों से पास की है|
- आवेदक शासकीय/ अशासकीय महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है|
- इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्रा को दिया जाएगा|
- योजना के द्वारा 500 रुपए प्रति माह की दर से 10 महीने में तक 5,000 रुपए की छात्रवृत्ति राशि की जाएगी|
Also Read :-
- मध्य प्रदेश सरकारी योजना 2025 | MP Sarkari Yojana 2025
- Sarkari Yojana 2025 | सरकारी योजना 2025
- एमपी जन्म प्रमाण पत्र | MP Birth Certificate
- एमपी विकलांग पेंशन योजना | MP Viklang Pension Yojana
एमपी प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड होना चाहिए|
- शायरी आवासीय प्रमाण पत्र|
- आय प्रमाण पत्र|
- 12वीं कक्षा पास करने की मार्कशीट|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा है)
- जन्म प्रमाण पत्र|
- मोबाइल नंबर|
- जाति प्रमाण पत्र|
- सर्टिफाइड GLP
Pratibha Kiran Scholarship Apply Online
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 https://hescholarship.mp.gov.in/ पर जाना होगा|

- अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा| इसमें आप थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रोल करने पर आपको Online Schemes On the Portal वाला एक कॉर्नर दिखाई देगा|
- इसमें आपको Schemes of Higher Education Dept. वाले ऑप्शन पर जाकर Registration(Old/New) for Gaon Ki Beti Yojna/Pratibha Kiran Yojna(2024-25) पर क्लिक करना होगा|
- अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड है तो आपको पहले से ही रजिस्टर्ड एप्लीकेंट/ Existing पर क्लिक करना होगा|
- यदि आप पहले से रजिस्टर नहीं है तो आपको नया एप्लीकेंट आवेदन करें/ New पर क्लिक करना होगा|

- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा| इसमें आपको अपनी 9 अंको की समग्र आईडी दर्ज करनी होगी| उसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर वेरीफाई/ Verify वाले बटन पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपके पास आवेदन फार्म खुल जाएगा| फार्म में मांगी की सारी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें और इस बात का खास ध्यान रखें की भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- उसके बाद अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपना फॉर्म सबमिट करते हैं|
- इस तरह आप बहुत ही आसानी से प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
MP Pratibha Kiran Scholarship Yojana 2025 FAQ
प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से पात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष 5,000 रुपए की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है|
मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना के द्वारा प्रतिमाह कितनी स्कॉलरशिप मिलती है?
इस योजना के द्वारा प्रतिमाह ₹500 की स्कॉलरशिप 10 महीने तक दी जाती है|