Shiksha Protsahan Puraskar Yojana: 10 से 25 हजार का प्रोत्साहन पुरस्कार, करें ऑनलाइन आवेदन


Shiksha Protsahan Puraskar Yojana: राज्य सरकार के श्रम कल्याण मंडल द्वारा शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को उनकी शिक्षा पूरी करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ताकि बच्चे अच्छे से अपनी पढ़ाई कर सकें|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

मध्य प्रदेश शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ एमपी श्रम कल्याण मंडल के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को दिया जाएगा| इस योजना के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई पैसों की तंगी के चलते नहीं रुकेगी क्योंकि इस योजना का लाभ लेकर वह आगे की पढ़ाई आसानी से कर सकते हैं|

एमपी शिक्षा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप आसानी से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

Shiksha Protsahan Puraskar Yojana MP Highlights

Article NameMP Shiksha Protsahan Puraskar Yojana 2025
Sarkari Yojana NameShiksha Protsahan Puraskar Yojana
Year2025
Application ModeOnline
Official Websitehttps://mpedistrict.gov.in/
Shiksha Protsahan Puraskar Yojana 2025 Overview

MP Shiksha Protsahan Puraskar Yojana Amount

कोर्ससहायता राशि
जनरल ग्रेजुएट (बी.ए,बी.कॉम, बी.एस.सी, बी.बी.ए)10,000 रुपए
लॉ कोर्सेस10,000 रुपए
जनरल पी.जी. कोर्सेस (एम.ए, एम.कॉम, एम.एस.सी, एम.बी.ए10,000 रुपए
एम.ई./एम.टेक11,500 रुपए
फार्मेसी,आयुर्वेदिक,होम्योपेथिक (यू.जी.,पी.जी.डिप्लोमा)12,500 रुपए 
इंजीनियरिंग (बी.ई/बी.टेक)15,000 रुपए
एम.बी.बी.एस./बी.डी.एस.25,000 रुपए
Shiksha Protsahan Puraskar Yojana Amount

Shiksha Protsahan Yojana Eligibility (पात्रता)

शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिससे आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • श्रमिक मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल के अधिकार क्षेत्र में स्थित किसी औद्योगिक इकाई या प्रतिष्ठान में काम कर रहा होना चाहिए|
  • जो श्रमिक मध्य प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन कर चुके हैं| उन श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चों को इस पुरस्कार योजना का लाभ दिया जाएगा|
  • इस योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाएगा जिन बच्चों के स्नातक, स्नातकोत्तर और बीई परीक्षाओं में कम से कम 70% अंक आए हो|
  • अगर एमबीबीएस की छात्र इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उनके पिछले वर्ष की परीक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए|

एमपी शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होनी चाहिए| जिससे आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है :-

  • छात्र द्वारा भरे गए आवेदन पत्र की कॉपी|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को उत्तीर्ण की गई पिछले वर्ष की परीक्षा की स्व सत्यापित मार्कशीट की कॉपी देनी होगी|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • आवेदक छात्र के समग्र परिवार कार्ड की फोटोकॉपी|
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
  • माता-पिता के आधार कार्ड की फोटो कॉपी|

MP Shiksha Protsahan Puraskar Yojana Apply Online

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी के आधिकारिक पोर्टल https://mpedistrict.gov.in/ पर जाना होगा|
MP Shiksha Protsahan Puraskar Yojana Apply Online
MP Shiksha Protsahan Puraskar Yojana Apply Online
  • इसके बाद आप लोक सेवा गारंटी पोर्टल के होम पेज पर आ जाएंगे| उसके बाद थोड़ा सा नीचे की तरफ जाने पर आपको ऑनलाइन उपलब्ध सेवाएं (स्वयं) का एक कॉर्नर दिखाई देगा|
  • इसमें आपको शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
Shiksha Protsahan Puraskar Yojana Apply Online
Shiksha Protsahan Puraskar Yojana Apply Online
  • उसके बाद आपके पास एक नया पेज ओपन होगा| इसमें आपको Online के सामने दिख रहे Apply के बटन पर क्लिक करना होगा| आसानी से समझने के लिए आप चित्र में भी देख सकते हैं|
MP Shiksha Protsahan Puraskar Yojana Online Apply
MP Shiksha Protsahan Puraskar Yojana Online Apply
  • अब आपको नए नागरिक पंजीकरण करें पर क्लिक करना होगा| यदि आप पहले ही पंजीकरण कर चुके हैं तो आप अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते हैं|
MP Shiksha Protsahan Puraskar Yojana Registration
MP Shiksha Protsahan Puraskar Yojana Registration
  • अब आपकी स्क्रीन पर नागरिक पंजीकरण का फॉर्म ओपन होगा| इसमें अपना नाम, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल और नया पासवर्ड दर्ज करें|
  • उसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर अपना मोबाइल नं. वेरीफाई करने के लिए क्लिक करें पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर पर एक ओटीपी आएगी| वह स्क्रीन पर दर्ज करें|
  • अब आपको अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा|
  • इसके बाद आपको शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का चयन करना होगा|
  • अब आपकी स्क्रीन पर शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा|
  • फार्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भारी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपना फॉर्म सबमिट करते हैं|
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपकी आवेदन पत्र की जांच की जाएगी अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको इस योजना का लाभ दे दिया जाएगा|
  • इसकी समय सीमा 30 कार्य दिवस है|
  • इस प्रकार आप शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
  • योजना के आवेदन लोक सेवा केंद्र पर शुरू हो चुके हैं| आप वहां जाकर भी अपना आवेदन दे सकते हैं|

जरूरी सूचना :- आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है| इस तारीख के बाद के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

MP Shiksha Protsahan Puraskar Yojana 2025 FAQ

  1. एमपी शिक्षा प्रोत्साहन योजना क्या है?

    राज्य के श्रमिकों के बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान करने के लिए इस योजना के माध्यम से प्रोत्साहन राशि की जाती है| जिससे श्रमिकों के बच्चे अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सकें|

  2. शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ किसे मिलेगा?

    इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को दिया जाएगा|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment