MP Vridha Pension Yojana: राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से राज्य में रह रहे वृद्ध नागरिकों को पेंशन राशि प्रदान की जाएगी| मध्य प्रदेश की वृद्धा पेंशन योजना का लाभ राज्य के निराश्रित वृद्ध उठा सकते हैं|
एमपी वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से राज्य के पात्र वृद्ध नागरिकों को 600 रुपए की मासिक पेंशन दी जाएगी| इसके लिए आवेदन की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Vridha Pension Yojana MP Highlights
| Article Name | MP Vridha Pension Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Old Age Pension Scheme |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Online/ Offline |
| Official Website | https://socialsecurity.mp.gov.in/ |
MP Vridha Pension Yojana Eligibility (पात्रता)
मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है उसके द्वारा आप भी जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल रूप से निवासी होना चाहिए|
- योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध नागरिक के पास सकते हैं|
- वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक निराश्रित होना चाहिए|
- आवेदक का नाम समग्र पोर्टल पर अंकित होना चाहिए|
एमपी वृद्धा पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- 3 पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ|
- निराश्रित होने का प्रमाण पत्र|
- आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
- 9 अंको की समग्र सदस्य आईडी|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- मध्य प्रदेश सरकारी योजना 2025 | MP Sarkari Yojana 2025
- Sarkari Yojana 2025 | सरकारी योजना 2025
- एमपी जन्म प्रमाण पत्र | MP Birth Certificate
- एमपी विकलांग पेंशन योजना | MP Viklang Pension Yojana
- एमपी प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना | Pratibha Kiran Scholarship Yojana
MP Vridha Pension Yojana Apply
वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें की जानकारी नीचे बताई गई है| जिसके द्वारा आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत के कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं|
- शहरी क्षेत्र के आवेदक नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर परिषद के दफ्तर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं|
- इसके बाद अपने आप वेतन पत्र को ध्यानपूर्वक करें कोई इस बात का ध्यान रखें की फार्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें फिर इस कार्यालय में अपना आवेदन पत्र जमा करवा दे|
- इसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और यदि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको योजना का लाभ दे दिया जाएगा|
MP Old Age Pension Online Apply
कृपया ध्यान दें :- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास 9 अंकों की समग्र सदस्य आईडी होनी चाहिए|
- वृद्धा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://socialsecurity.mp.gov.in/ पर जाना होगा|
- उसके बाद आपके पास इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा|
- इसमें आपको पेंशन योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा|
- नया पेज ओपन होने के बाद आपको अपना जिला, स्थानीय निकाय तथा समग्र सदस्य आईडी भरनी होगी|
- इसके बाद आपको पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें बटन पर क्लिक करना होगा|
- पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें बटन पर क्लिक करने के बाद आपको सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपके पास वृद्धावस्था पेंशन योजना का आवेदन फार्म खुल जाएगा|
- फार्म में मांगी के जानकारी ध्यानपूर्वक भरे तथा जमा करें बटन पर क्लिक करें|
- इस तरह आप वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
MP Vridha Pension Yojana 2025 FAQ
MP Vridha Pension Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के निराश्रित वृद्ध नागरिकों को मासिक पेंशन दी जाती है|
MP Vridha Pension Kitna Milta Hai?
वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹600 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाती है|