Antyodaya Gruha Yojana: राज्य सरकार के पंचायती राज एवं पेयजल विभाग द्वारा अंत्योदय गृह योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सरकारी ग्रामीण आवास योजना के तहत निर्मित घरों को समय पर पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को आपका घर बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है जो की निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर अपना पक्का मकान बनवा लेते हैं|
ओडिशा अंत्योदय गृह योजना के माध्यम से उन लाभार्थियों को ₹20,000 की राशि प्रदान की जाती है जो की पहली किस्त प्राप्त करने की तारीख से लेकर 4 महीना में अपना घर बना लेते हैं| इसके साथ ही जो आवेदक पहली किस्त प्राप्त करने के 6 महीना के भीतर अपना घर बना लेते हैं उन्हें ₹10,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है| यह सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है|
Antyodaya Gruha Yojana Odisha Highlights
| Article Name | Odisha Antyodaya Gruha Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Antyodaya Gruha Yojana |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://rh.odisha.gov.in/ |
Odisha Antyodaya Gruha Yojana Eligibility (पात्रता)
ओडिशा अंत्योदय गृह योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ देने के लिए आवेदक ओडिशा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- योजना का लाभ देने के लिए आवेदक को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम जनमन योजना या सरकार द्वारा अन्य वित्त पोषित ग्रामीण आवास योजना का लाभार्थी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ देने के लिए आवेदक के ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्र से होना चाहिए तथा इसके साथ ही वह या तो बेघर होना चाहिए या फिर उसके पास कच्चा मकान होना चाहिए|
- अगर आवेदक एक पक्के घर में रह रहा है तो वह इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नहीं है|
- इसके साथ ही अगर परिवार के पास चार पहिया मोटर वाहन है तो भी वह इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे|
- अगर परिवार के किसी भी सदस्य की मासिक आय 15000 रुपए या उससे अधिक है तब भी वह इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे|
- यदि परिवार कोई पंजीकृत गैर कृत्रिम उद्यम चलता है तब भी वह इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे|
- अगर परिवार के पास मशीनीकृत तीन या चार पहिया कृषि उपकरण है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य नियमित सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम या वैधानिक निकाय का कर्मचारी या पेंशन भोगी नहीं होना चाहिए|
- अगर परिवार के पास 2.5 एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि है या फिर 5 एकड़ या उससे अधिक असंचित भूमि है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं|
ओडिशा अंत्योदय गृह योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण पत्र की कॉपी|
- निवास प्रमाण पत्र की कॉपी|
- बेघर या कच्चा घर होने का दर्जा सत्यापित करने वाला प्रमाण पत्र|
- पंचायत/ ब्लॉक/ जिला पदाधिकारी द्वारा सत्यापित की गई पूर्णता सत्यापन रिपोर्ट|
- पहली किस्त प्राप्त करने की तिथि रिकॉर्ड|
- घर के पूरा होने का प्रमाण पत्र|
- बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Antyodaya Gruha Yojana Apply Process
ओडिशा अंत्योदय गृह योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- इस योजना का लाभ देने के लिए पात्र परिवारों की पहचान ब्लॉक विकास अधिकारी (वीडियो) द्वारा की जाती है|
- उसके बाद आवेदक की पात्रता और दस्तावेजों को सत्यापित किया जाता है जिसमें आपदा, विकलांगता या बन अधिकार अधिनियम की स्थिति से संबंधित प्रमाण पत्र शामिल होते हैं|
- इसके बाद आवेदक के मौजूदा घर को जियो टैग किया जाता है और उसके बाद नए घर की मंजूरी से पहले ग्रामीण आवास पोर्टल पर अपलोड किया जाता है|
- इसके बाद कलेक्टर सह जिला मजिस्ट्रेट पात्र लाभार्थियों की सूची की जांच करता है और फिर उसके बाद प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए पंचायती राज एवं पेयजल विभाग को प्रस्तुत करता है|
- आवास सहायता का लाभ सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Odisha Antyodaya Gruha Yojana 2026 FAQ
Odisha Antyodaya Gruha Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा सरकारी ग्रामीण आवास योजना के तहत निर्मित घरों को समय पर पूरा करने के लिए प्रोत्साहन राशि के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाता है|
ओडिशा अंत्योदय गृह योजना के माध्यम से कितने रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को जो की पहली किस्त प्राप्त करने के 4 महीने के अंदर अपना घर का निर्माण पूरा करते हैं को ₹20,000 की प्रोत्साहन राशि तथा जो पहली किस्त प्राप्त करने की 6 महीने के अंदर घर का निर्माण पूरा करते हैं को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है|