Biju Yuva SashaktiKaran Yojana: लैपटॉप खरीदने के लिए 30,000 रुपए की सहायता


Biju Yuva SashaktiKaran Yojana: राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इस योजना के द्वारा लैपटॉप की खरीद के लिए प्रति छात्र ₹30,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का लाभ सीधे छात्र के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है| इसके साथ ही किसी विशेष टीम में एससी और एसटी छात्रों के लिए निर्धारित का आवंटन को 16.25:22.5 के अनुपात के अनुसार एससी और एसटी के बीच विभाजित किया जाता है जो कि राज्य में रोजगार में आरक्षण अनुपात भी है|

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का लाभ सीएचएसई बोर्ड के छात्रों और श्री जगरनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, पुरी से पास होने वाले उपशास्त्री के छात्रों को दिया जाएगा| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं|

Biju Yuva SashaktiKaran Yojana Odisha Highlights

Article NameOdisha Biju Yuva SashaktiKaran Yojana 2026
Sarkari Yojana NameBiju Yuva SashaktiKaran Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://scholarship.odisha.gov.in/
Biju Yuva SashaktiKaran Yojana 2026 Overview

Odisha Biju Yuva SashaktiKaran Yojana Eligibility (पात्रता)

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| सशक्तिकरण योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक उड़ीसा राज्य का निवासी होना चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकता है|
  • आवेदक उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा से 12वीं पास होना चाहिए|
  • इसके साथ श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, पुरी से उपशास्त्री परीक्षा पास करने वाले छात्र भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं|

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • छात्र का निवास प्रमाण पत्र|
  • अगर लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • छात्र का आईडी कार्ड|
  • कक्षा बारहवीं में पास होने की मार्कशीट|
  • सीएचएसई परीक्षा या संस्कृत परीक्षा का एडमिट कार्ड या हॉल टिकट|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Biju Yuva SashaktiKaran Yojana Apply Online

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarship.odisha.gov.in/ पर जाना होगा|
Biju Yuva SashaktiKaran Yojana Apply Online
Biju Yuva SashaktiKaran Yojana Apply Online
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको Login वाले ऑप्शन पर जाकर Student Login पर क्लिक करना होगा|
Biju Yuva SashaktiKaran Yojana Online Apply
Biju Yuva SashaktiKaran Yojana Online Apply
  • इसके बाद आपको Register Here वाले बटन पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
  • उसके बाद आपको नियमों एवं शब्दों वाले ऑप्शन पर टिक लगाकर नीचे दिए गए Proceed वाले बटन पर क्लिक करना होगा|
Biju Yuva SashaktiKaran Yojana Online Registration
Biju Yuva SashaktiKaran Yojana Online Registration
  • इसके बाद आप अपना आधार नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं|
  • अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर है तो आप अपना Unique Number / Aadhaar Number और Password डालकर लॉगिन कर सकते हैं|
  • Login करने के बाद आपको योजनाएं और छात्रवृत्ति वाले ऑप्शन पर जाना होगा|
  • उसके बाद आपको छात्रवृत्ति और ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद बीजू युवा सशक्तिकरण योजना को चुने|
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करके अपना फॉर्म सबमिट कर दें|
  • उसके बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन की 2 हार्ड कॉपी आगे की प्रक्रिया के लिए संस्थान के प्रिंसिपल/ प्रमुख के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Odisha Biju Yuva SashaktiKaran Yojana 2026 FAQ

  1. Odisha Biju Yuva SashaktiKaran Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना में लैपटॉप खरीदने के लिए कितने रुपए मिलते हैं?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹30,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment