Pre & Post Matric Scholarship Scheme: Sweekruti, 1 से 3 हजार की स्कॉलरशिप


Pre & Post Matric Scholarship Scheme: राज्य सरकार के विकलांग व्यक्तियों के सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्री और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पोस्ट मैट्रिकुलेशन और पोस्ट सेकेंडरी स्तर पर पढ़ रहे ट्रांसजेंडर छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

ओडिशा प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ ट्रांसजेंडर छात्रों को केवल भारत में पढ़ाई करने पर ही दिया जाएगा| यह छात्रवृत्ति राशि वही प्रदान की जाती है जहां पर छात्र पढ़ रहा होगा| इस योजना के माध्यम से पात्र छात्रों को ₹1,000 से लेकर ₹3,000 तक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाती है

Pre & Post Matric Scholarship Scheme Odisha Highlights

Article NameOdisha Pre & Post Matric Scholarship Scheme 2026
Sarkari Yojana NamePre & Post Matric Scholarship Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://ssepd.odisha.gov.in/
Pre & Post Matric Scholarship Scheme 2026 Overview

Pre & Post Matric Scholarship Scheme Benefits (लाभ)

  • प्री मैट्रिक के छात्र (From Std.) जो पांचवी से दसवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं उन्हें ₹1,000 प्रति माह की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है|
  • पोस्ट मैट्रिक के छात्र (From Std.) जो 11वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं उन्हें ₹1,500 प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाती है|
  • सामान्य स्नातक/ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के छात्रों को ₹2,000 प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाती है|
  • व्यावसायिक डिग्री/ डिप्लोमा/ प्रमाण पत्र वाले छात्रों को ₹2,500 की मासिक स्कॉलरशिप दी जाती है|
  • मुक्त विश्वविद्यालय/ अनौपचारिक पाठ्यक्रम के छात्रों को ₹3,000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है|

Odisha Pre & Post Matric Scholarship Scheme Eligibility (पात्रता)

ओडिशा प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ओडिशा का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ केवल ट्रांसजेंडर नागरिक ही उठा सकते हैं|
  • आवेदक किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान का नियमित छात्र होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 40 हजार रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
  • आवेदक को किसी अन्य राज्य या केंद्र सरकार की योजना के तहत वित्तीय सहायता नहीं मिल रही होनी चाहिए|

ओडिशा प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • ओडिशा का निवास प्रमाण पत्र|
  • मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से प्रवेश पत्र (Admission Letter)
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र जिसमें यह बताया गया हो कि परिवार की वार्षिक आय 2.40 लाख रुपए से अधिक नहीं है|
  • किसी अन्य केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा योजना से वित्तीय सहायता प्राप्त न होने का प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Pre & Post Matric Scholarship Scheme Apply Process

ओडिशा प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह पता कर सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Odisha Pre & Post Matric Scholarship Scheme Application Form डाउनलोड करना होगा|
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट आउट निकलवाना होगा|
  • प्रिंट आउट लेने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र ब्लॉक/ यूएलबी प्रशासन कार्यालय में जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Odisha Pre & Post Matric Scholarship Scheme 2026 FAQ

  1. Odisha Pre & Post Matric Scholarship Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पोस्ट मैट्रिकुलेशन और पोस्ट सेकेंडरी स्तर पर पढ़ रहे ट्रांसजेंडर छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. ओडिशा प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के द्वारा कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र ट्रांसजेंडर छात्रों को 1000 रुपए से लेकर 3,000 रुपए तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment