Balika Samridhi Yojana: सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिका समृद्धि योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की स्थिति में सुधार करना तथा उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना है| इस योजना के माध्यम से स्तनपान कराने वाली पात्र माताओ को राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र के रूप में ₹500 की सहायता राशि प्रदान की जाती है|
पांडिचेरी बालिका समृद्धि योजना का लाभ 15/8/1997 क्या फिर उसके बाद पैदा हुई लड़कियों को दिया जाएगा| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से बालिका समृद्धि योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Balika Samridhi Yojana Puducherry Highlights
| Article Name | Puducherry Balika Samridhi Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Balika Samridhi Yojana |
| Mode | Online |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://edistrict.py.gov.in/ |
Puducherry Balika Samridhi Yojana Eligibility (पात्रता)
पांडिचेरी बालिका समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| बालिका समृद्धि योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ उन्ही बालिकाओं को मिलेगा जिनका जन्म 15/8/1997 को या उसके बाद हुआ है|
- योजना का लाभ उन्हीं परिवारों की बालिकाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹15000 या उससे कम होगी|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक जन्म से ही केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी का मूल निवासी होना चाहिए या फिर वह कम से कम 3 वर्षों से कहां पर रह रहा होना चाहिए|
पांडिचेरी बालिका समृद्धि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदन के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- राजस्व विभाग द्वारा जारी किया गया निवास प्रमाण पत्र|
- नगर पालिका/ कॉम्यून् से द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र|
- राजस्व विभाग द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- अगर हो तो घोषणा/ उपक्रम|
- यदि जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
अगर आवेदक के पास आधार कार्ड नहीं है तो आवेदक को नीचे दिए गए दस्तावेजों में से किसी एक के साथ अपना आधार नामांकन आईडी प्रदान करना आवश्यक है :-
- पैन कार्ड की कॉपी|
- पासपोर्ट|
- राशन कार्ड|
- वोटर कार्ड|
- मनरेगा कार्ड की कॉपी|
- किसान फोटो पासबुक|
- बैंक खाता या डाकघर पासबुक आवेदन की फोटो के साथ|
- ड्राइविंग लाइसेंस|
- आधिकारिक लेटर हेड पर राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी किया गया व्यक्ति की तस्वीर वाला पहचान प्रमाण पत्र|
- विभाग द्वारा बताया गया कोई अन्य दस्तावेज|
Balika Samridhi Yojana Apply Online
पांडिचेरी बालिका समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ई डिस्टिक पांडिचेरी के आधिकारिक पोर्टल https://edistrict.py.gov.in/ पर जाना होगा|

- अब आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा| इसमें आपको Login Details और Personal Details भरकर नीचे दी गई Declaration पर टिक करना होगा|
- उसके बाद नीचे स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर SignUp के बटन पर क्लिक करें|
- अब इसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें|
- उसके बाद आपकी स्क्रीन कार्य पांडिचेरी सरकार की योजनाओं की सूची खुल जाएगी|
- इसमें से आपको बालिका समृद्धि योजना का चयन करना होगा|
- अब आपके पास इस योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जाएगा|
- फार्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और इस बात का खास ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दें|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Puducherry Balika Samridhi Yojana 2026 FAQ
Puducherry Balika Samridhi Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा स्तनपान कराने वाली पात्र माताओ को राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र के रूप में ₹500 की सहायता राशि प्रदान की जाती है|
पांडिचेरी बालिका समृद्धि योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना के माध्यम से 15/8/1997 क्या फिर उसके बाद पैदा हुई लड़कियों को इसका लाभ दिया जाएगा|