Widow/ Destitute Women Pension Scheme: 1500 रुपए प्रति माह पेंशन, इन्हें मिलेगा लाभ


Widow/ Destitute Women Pension Scheme: राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विधवा/ निराश्रित महिला पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को मासिक पेंशन प्रदान करना है जिनके पास आय का कोई भी स्थिर स्रोत नहीं है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

पंजाब विधवा/ निराश्रित महिला पेंशन योजना राज्य सरकार की प्रमुख सामाजिक कल्याण योजनाओं में से एक है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| 

Widow/ Destitute Women Pension Scheme Punjab Highlights

Article NamePunjab Widow/ Destitute Women Pension Scheme 2026
Sarkari Yojana NameWidow/ Destitute Women Pension Scheme
StatePunjab
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://connect.punjab.gov.in/
PB Widow/ Destitute Women Pension Scheme 2026 Overview

Punjab Widow/ Destitute Women Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

पंजाब विधवा/ निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पेंशन योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह पता कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक की वार्षिक आय ₹60,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ केवल विधवा महिलाएं/ निराश्रित महिलाएं या फिर अविवाहित महिलाएं ले सकती हैं|
  • विधवा या निराश्रित महिलाओं की आयु 58 वर्ष से कम होनी चाहिए|
  • अविवाहित महिलाओं की आयु 30 वर्ष से अधिक होनी चाहिए|

पंजाब विधवा/ निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास यूडीआईडी कार्ड/ विकलांगता प्रमाण पत्र और स्व घोषणा पत्र की कॉपी होनी चाहिए|
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आत्म घोषणा पत्र की कॉपी|
  • पंचायत या कोर्ट का निर्णय/ तलाक विलेख केवल तलाकशुदा निराश्रित महिलाओं द्वारा लागू मामले में|
  • विधवा/ निराश्रित महिलाओं का जन्म तिथि प्रमाण पत्र (जैसे वोटर आईडी कार्ड/ दसवीं कक्षा की मार्कशीट/ आधार कार्ड इत्यादि)
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Widow/ Destitute Women Pension Scheme Apply Online

पंजाब विधवा/ निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके माध्यम से आप आसानी से योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको कनेक्ट पंजाब के आधिकारिक पोर्टल https://connect.punjab.gov.in/ पर जाना होगा|
Punjab Widow Destitute Women Pension Scheme Apply Online
Punjab Widow Destitute Women Pension Scheme Apply Online
  • इसके बाद आपको Citizen Corner में दिख रहे Apply Services के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा|
Widow Destitute Women Pension Scheme Online Apply
Widow Destitute Women Pension Scheme Online Apply
  • इसके बाद आपको Search By वाले ऑप्शन में Top Services को सेलेक्ट करना होगा|
  • उसके बाद Department वाले ऑप्शन में Department of Social Security and Development of Women and Children को सेलेक्ट करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
  • इसके बाद आपको नीचे Widow/destitute pension scheme का ऑप्शन दिखाई देगा|
  • उसके बाद आपके सामने दिख रही है Apply के बटन पर क्लिक करना होगा| इसके बाद Proceed पर क्लिक करना होगा|
Widow Destitute Women Pension Scheme Apply Online Login Register
Widow Destitute Women Pension Scheme Apply Online Login Register
  • इसके बाद आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा| आप विभिन्न विकल्पों के साथ पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं|
  • अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है तो आप Register Now के बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं|
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Punjab Widow/ Destitute Women Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Punjab Widow/ Destitute Women Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा उन महिलाओं को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है जिनके पास आय का कोई भी स्थाई स्रोत नहीं है|

  2. पंजाब विधवा/ निराश्रित महिला पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 1,500 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment