Jan Samuh Bima Yojana: 25,000 रुपए की वित्तीय सहायता, इन्हें मिलेगा लाभ


Jan Samuh Bima Yojana: राज्य सरकार के जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग द्वारा जन समूह बीमा योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सहरिया परिवारों को परिवार के मुखिया (प्राथमिक आय वाले सदस्य) की मृत्यु की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

राजस्थान जन समूह बीमा योजना के तहत बीमा कंपनी द्वारा मृतक के परिवार को उनके आर्थिक बोझ को कम करने में मदद करने के लिए एक किस्त में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| राज्य सरकार द्वारा इन परिवारों के मुखियाओं का बीमा स्वच्छ परियोजना के अंतर्गत किया जाता है| इसके साथ ही बीमा के प्रीमियम का भुगतान भी स्वच्छ परियोजना के द्वारा ही किया जाता है|

जन समूह बीमा योजना के माध्यम से मृतक के परिवार को बीमा कंपनी द्वारा 25,000 रुपए की वित्तीय राशि प्रदान की जाती है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिसे आप इस योजना के लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Jan Samuh Bima Yojana Rajasthan 2026 Highlights

Article NameRajasthan Jan Samuh Bima Yojana 2026
Sarkari Yojana NameJan Samuh Bima Yojana
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://tad.rajasthan.gov.in/
Scheme GuidelinesJan Samuh Bima Yojana Guidelines
RJ Jan Samuh Bima Yojana 2026 Overview

Jan Samuh Bima Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना के माध्यम से बीमा कंपनी द्वारा बीमित व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में परिवार को 25,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
  • योजना के माध्यम से बीमा प्रीमियम का भुगतान स्वच्छ परियोजना के तहत पूर्ण भुगतान किया जाता है|

Rajasthan Jan Samuh Bima Yojana Eligibility (पात्रता)

जन समूह बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक राजस्थान राज्य का मूल रूप से निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक मृत व्यक्ति के परिवार का सदस्य या फिर आश्रित होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ तभी दिया जाएगा अगर मृत व्यक्ति सहरिया समुदाय से संबंधित होगा|
  • योजना का लाभ लेने के लिए मृत व्यक्ति बारां जिले का निवासी होना चाहिए|
  • बीमा वाले व्यक्ति को मृत्यु से पहले योजना के तहत पंजीकृत होना चाहिए| तभी सफलतापूर्वक इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है|

राजस्थान जन समूह बीमा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • स्थाई पता प्रमाण पत्र|
  • बीमा वाले व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र|
  • आधार कार्ड|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)

Also Read :-

Jan Samuh Bima Yojana Apply

इस योजना का लाभ उठाने और आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है :-

  • योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र परिवारों की पहचान स्वच्छ परियोजना द्वारा बारां जिले के सहरिया बस्तियों में एक सर्वेक्षण द्वारा की जाती है|
  • इसके बाद पात्र परिवार के सदस्यों को स्वच्छ परियोजना द्वारा बीमा योजना के अंतर्गत नामांकित किया जाता है|
  • उसके बाद पात्र परिवार को अपने जरूरी दस्तावेज शाहाबाद स्थित स्वच्छ परियोजना कार्यालय में जमा करवाने होते हैं|
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों की जांच की जाती है और यदि सारी जानकारी से ही हो और आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हो तो उन्हें बीमा कंपनी को भेज दिया जाता है| 

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Rajasthan Jan Samuh Bima Yojana 2026 FAQ

  1. राजस्थान जन समूह योजना क्या है?

    इस योजना के माध्यम से स्वच्छ परियोजना के तहत बारां जिले के सहरिया बस्तियों के नागरिकों का बीमा किया जाता है तथा परिवार के मुखिया की मृत्यु की स्थिति में उन परिवारों को एक किस्त में सहायता राशि प्रदान की जाती है|

  2. जन समूह योजना राजस्थान के माध्यम से कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को 25,000 रुपए की राशि बीमा कंपनी द्वारा दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment