CM State Disability Pension Scheme: ऑनलाइन आवेदन, 1500 रुपए की मासिक पेंशन


CM State Disability Pension Scheme: राज्य सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री राज्य विकलांगता पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले दिव्यांग नागरिकों को मासिक पेंशन के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

सिक्किम मुख्यमंत्री राज्य विकलांग पेंशन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी| आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भी कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे आर्टिकल में बताई गई है|

CM State Disability Pension Scheme Sikkim Highlights

Article NameSikkim CM State Disability Pension Scheme 2026
Sarkari Yojana NameCM State Disability Pension Scheme
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://pensionscheme.sikkim.gov.in/
Sikkim CM State Disability Pension Scheme 2026 Overview

Sikkim CM State Disability Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

मुख्यमंत्री राज्य विकलांग पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक सिक्किम राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक कम से कम 40% या उससे अधिक विकलांग होना चाहिए|
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी किया जाएगा यदि वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना के अंतर्गत कर नहीं किया गया होगा|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खाता खुलवाना होगा|

सिक्किम मुख्यमंत्री राज्य विकलांग पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल कार्ड की कॉपी या फिर अन्य किसी प्रमाण पत्र की प्रमाणित फोटो कॉपी|
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
  • चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया 40% या उससे अधिक विकलांगता का प्रमाण पत्र|
  • सिक्किम विषय प्रमाण पत्र/ पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो कॉपी|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
  • जाति प्रमाण पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता/ डाकघर पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

CM State Disability Pension Scheme Apply Online

  • मुख्यमंत्री राज्य विकलांगता पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महिला एवं बाल कल्याण विभाग सिक्किम के आधिकारिक पोर्टल https://pensionscheme.sikkim.gov.in/ पर जाना होगा|
CM State Disability Pension Scheme Apply Online
CM State Disability Pension Scheme Apply Online
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा इसमें आपको Apply वाले बटन पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
Sikkim CM State Disability Pension Scheme Online Apply
Sikkim CM State Disability Pension Scheme Online Apply
  • अब आपके पास एक नया पेज ओपन होगा| इसमें आपको Create Account वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा| यदि आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर है तो आप अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन भी कर सकते हैं|
CM State Disability Pension Scheme Online Registration
CM State Disability Pension Scheme Online Registration
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा| रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरना होगा और उसके बाद नीचे दिए गए Register बटन पर क्लिक करें|
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा|
  • अब आपको Chief Ministers State Disability Pension Scheme पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके पास आवेदन पत्र खुल जाएगा| आवेदन पत्र में मांगी की सारी जानकारी को ध्यान पूर्वक करें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके अपना फॉर्म सबमिट कर दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Sikkim CM State Disability Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Sikkim CM State Disability Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले दिव्यांग नागरिकों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. सिक्किम मुख्यमंत्री राज्य विकलांग पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment